
26 October 2026 Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, सोमवार को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से वज्र, सिद्धि, राक्षस और चर नाम के 4 योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग रूप में पड़ सकता है। इस दिन किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है।
आज आप फ्यूचर की प्लानिंग करते हुए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। जॉब में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपके भरोसे और ईमानदारी से खुश रहेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope October 2026: गुरु-चंद्र बदलेंगे राशि, नौकरी-बिजनेस और लव लाइफ पर क्या होगा असर? जानें मेष से मीन तक का हाल
बिजनेस को लेकर किसी बड़ी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों की मदद से काम आसान होंगे। घर में अच्छा माहौल रहेगा, लेकिन बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कारोबार में बड़ा पैसा लगाने से फिलहाल बचें। अपने व्यवहार में अनुशासन रखें, वरना छोटी-सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
फैमिली के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। आपकी पहचान बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 26 October 2026: वाल्मीकि जयंती कल, जानें दिन भर के मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे खुश रहेंगे। विदेश में जॉब पाने के मौके मिल सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस और हिम्मत बढ़ेगी, जिससे आप मुश्किल फैसले भी आसानी से ले पाएंगे।
नए कामों को लेकर आप काफी एक्टिव रहेंगे और जॉब में कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग हैं। आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ बातचीत कम होने से गलतफहमी पैदा हो सकती है।
आज सेहत में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच आराम भी करें। लंबी दूरी की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। बिना वजह किसी से बहस करने से बचें और हर काम धैर्य से करें। पैसों के लेन-देन में खास सावधानी रखें। हिसाब-किताब में छोटी-सी चूक भी आर्थिक नुकसान करा सकती है।
बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होगा। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। काम करने के तरीके में जरूरी बदलाव करेंगे। स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज या संस्थान में एडमिशन मिलने की संभावना है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन खुशहाल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
दिन की शुरुआत में वर्कलोड ज्यादा रह सकता है, लेकिन शाम होते-होते तनाव कम होगा। फैमिली से जुड़े कामों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
आज काम का दबाव कम होने से आपको राहत मिल सकती है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए आइडियाज आएंगे। दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शेयर मार्केट में पुराने नुकसान की भरपाई करने की संभावना बन सकती है।
आपका मूड अच्छा रहेगा और अनुभवी लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि, पैसों की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। वर्क प्लेस पर अपनी इमेज को लेकर ज्यादा परेशान न हों। लव लाइफ में नकारात्मक सोच रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है।
नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने से नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सेहत भी अच्छी रहने की उम्मीद है। फालतू खर्च करने से बचें।
किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आप पैसे उधार दे सकते हैं, लेकिन पहले अपनी स्थिति जरूर देख लें। कुछ लोग आपकी तरक्की में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपके व्यवहार से फैमिली के लोग नाराज हो सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।