
Aaj Ke Shubh Muhurat: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा। रात को लोग देवी लक्ष्मी की पूजा करेंगे और चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर खाएंगे। शाम को चंद्रमा राशि बदलेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से हर्षण, वज्र, वर्धमान और आनंद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल की टाइमिंग सहित पूरी डिटेल...
शरद पूर्णिमा की रात निशीथ काल में लक्ष्मी पूजा का महत्व है। इसके लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 40 मिनिट से 12 बजकर 31 मिनिट तक है। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा से देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, ऐसा होने से विष नाम का अशुभ योग समाप्त हो जाएगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर घर से निकलना चाहिए। इससे यात्रा में होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
25 अक्टूबर, रविवार को राहुकाल शाम 04 बजकर 24 मिनिट से 05 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Oct 25 5:08 PM
चन्द्रास्त - Oct 26 6:25 AM
सुबह 07:56 से 09:21 तक
सुबह 09:21 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 01:33 तक
शाम 05:49 से 07:25 तक
शाम 07:25 से 09:00 तक
यम गण्ड - 12:10 PM – 1:35 PM
कुलिक - 3:00 PM – 4:24 PM
दुर्मुहूर्त - 04:19 PM – 05:04 PM
वर्ज्यम् - 07:57 AM – 09:28 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।