
25 October 2026 Ka Rashifal: 25 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा के साथ कोजागरी व्रत भी मनाया जाएगा। रविवार रात से पंचक की शुरुआत होगी। वहीं, शाम को चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से हर्षण, वज्र, वर्धमान और आनंद नाम के चार योग बनेंगे। इन योगों का असर अलग-अलग राशियों के लोगों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है…
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा पर कब करें लक्ष्मी पूजा? जानें मुहूर्त, शुभ योग और चंद्रोदय का समय
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, वरना जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। ट्रैवल करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
जॉब और बिजनेस में हालात बेहतर हो सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा पहुंचेगा। लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और परिवार प्रेम संबंधों को मंजूरी दे सकता है। पुराने रोग से राहत मिलने की उम्मीद है। सभी काम तय समय पर पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हेल्थ थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए आराम भी करें। पुराने पेंडिंग कामों को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें।
स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। बिजनेस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। इस दौरान खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन कुछ कामों में रुकावट आने से मन परेशान हो सकता है।
पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। राजनीति में एक्टिव लोग अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी गलत काम में फंसने से बचें और अपने शुभचिंतकों की सलाह पर ध्यान दें। आज खानपान की क्वालिटी और साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी होगा।
आज आपकी कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है और विवादों को सुलझाने में भी सफलता मिल सकती है। वर्क प्लेस पर काम के अच्छे रिजल्ट मिलने से आप खुश रहेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट आपका हौसला बढ़ाएगा। आपकी प्लानिंग के मुताबिक काम आगे बढ़ सकते हैं।
दूसरों की हेल्प करने का मौका मिलेगा। वर्क प्लेस पर अचानक कुछ नए बदलाव करने पड़ सकते हैं। अपनी नेगेटिव आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। हर किसी के साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर करना ठीक नहीं होगा। कामकाज के बीच हेल्थ को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
लव लाइफ को लेकर गंभीर रहें और रिश्तों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। बिजनेस की टेंशन खुद पर हावी न होने दें। उधार के लेन-देन में परेशानी हो सकती है, इसलिए पैसों का हिसाब साफ रखें। वायरल इंफेक्शन से जुड़ी दिक्कत होने की आशंका है।
अगर आप प्रॉपर्टी बेचने की सोच रहे हैं, तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। काम में अपना फोकस बनाए रखें।
रिश्तेदारों की तरफ से अच्छी न्यूज मिलेगी। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होंगे। आज आपका मूड अच्छा रहेगा और काम में मन भी लगेगा। किसी समस्या का हल आसानी से मिल सकता है। साथ ही, बच्चों की एक्टिविटीज पर नजर रखना जरूरी होगा।
कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है। ऑफिस में कर्मचारियों से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। फालतू खर्चों से बचें और बातचीत करते समय शब्दों का सही इस्तेमाल करें, ताकि कोई आपकी बात का गलत मतलब न निकाले।
बिजनेस में सुधार होने से पार्टनरशिप के कामों से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। जीवनसाथी की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी देखभाल करें। आप किसी रोमांचक काम में हिस्सा ले सकते हैं। फिलहाल चल रहे कामों को अच्छी तरह पूरा करने पर ध्यान दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।