
3 June 2026 Ka Rashifal: 3 जून 2026 बुधवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। बुधवार शुभ, शुक्ल और श्रीवत्स नाम के 3 शुभ और वज्र नाम का 1 अशुभ योग बनेगा। इनका सभी शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
गुरु का कर्क राशि में प्रवेश वृषभ-मिथुन के लिए शुभ, 2 राशियां रहें सावधान
लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने पर राहत महसूस होगी। उधार दिया गया धन वापस मिलने में अभी कुछ समय लग सकता है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं, इसलिए संयम बनाए रखें। घरेलू खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-
June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल
विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। घर की व्यवस्था और साफ-सफाई में समय व्यतीत हो सकता है। बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ होगा। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। नई योजनाओं और कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और सराहना मिल सकती है।
अनावश्यक बातों में समय न गंवाएं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
विद्यार्थियों का नई चीजें सीखने में मन लगेगा। आपकी सलाह और मार्गदर्शन दूसरों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।
निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापार में किए गए नए प्रयोग सफल रह सकते हैं। अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। मित्रों का घर पर आगमन हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
अति आत्मविश्वास से बचना होगा। उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। संपत्ति खरीदने या निवेश की योजना बना सकते हैं। मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मनचाहा काम पूरा होने से संतोष मिलेगा। बिजनेस में विस्तार और लाभ के अच्छे योग हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। दवाइयों और इलाज पर खर्च बढ़ सकता है। क्रोध और आवेश से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। योजनाओं के अनुसार कार्य पूरे न होने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।
आय के स्रोत मजबूत बने रहेंगे। पुराने मित्रों से आर्थिक या व्यावसायिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां और काम का दबाव अधिक रहेगा। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।