Ketu Gemstone: संभलकर पहनें केतु का रत्न, नहीं तो जा सकती है जान भी, जानें जरूरी नियम

Published : May 22, 2026, 12:34 PM IST
Crystal Bracelet Benefits

सार

Lehsunia Wearing Tips: केतु को ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह माना गया है। जीवन में जो भी घटनाएं अचानक घटती हैं, इसके पीछे केतु को ही कारण माना जाता है। कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में हो तो लहसुनिया रत्न पहनने की सलाह दी जाती है।

Ketu Ratna Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में होता है और किस पर केतु की महादशा चल रही होती है उसके जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ जाती हैं। उसे अचानक नुकसान, मानसिक तनाव, डर, भ्रम और दुर्घटना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। केतु को शांत करने के लिए ज्योतिषी लहसुनिया रत्न पहनने की सलाह देते हैं। लेकिन इसे पहनने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो जान पर भी बन सकती है। आगे जानिए लहसुनिया पहनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें…

ये भी पढ़ें-
Emerald Wearing Rules: भाग्यशाली रत्न है पन्ना, जानें किस दिन, कौन-सी धातु में पहनें?

बिना ज्योतिष सलाह के न पहनें

लहसुनिया एक बहुत ही पॉवरफुल रत्न है इसलिए इसे बिना ज्योतिष की सलाह के न पहनें नहीं तो आपके दुर्घटना के योग बन सकते हैं। केतु सीधे आपकी सोच पर असर डालता है इसलिए अगर आपको लहसुनिया पहनने से मति भ्रम की स्थिति बने तो इसे तुरंत उतार दें।

ये भी पढ़ें-
Moti Wearing Rules: मोती पहनते समय न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा नरक!

किस अंगुली में पहनें लहसुनिया?

लहसुनिया को मध्यमा और कनिष्ठा अंगुली में पहनने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है। इसे चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए। ध्यान रखें लहसुनिया कितनी कैरेट का पहनें, इसके बारे में भी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। कम या ज्यादा कैरेट का लहसुनिया भी आपके लाइफ पर अच्छा या बुरा असर डालने की क्षमता रखता है।

किस दिन पहनें लहसुनिया?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लहसुनिया को मंगलवार की रात या गुरुवार के दिन में पहनना शुभ होता है। इसे पहनने से पहले गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करना भी जरूरी माना जाता है। इससे आपको अचानक धन लाभ, करियर में ग्रोथ के योग बन सकते हैं।

कौन-सा मंत्र बोलकर पहनें लहसुनिया?

लहसुनिया पहनने से पहले 108 बार नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे केतु ग्रह शांत होता है और रत्न का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। इसके अलावा कुछ लोग बीज मंत्र का भी जाप करते हैं- ऊं स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

लहसुनिया पहनने के नुकसान

अनेक ज्योतिषाचार्य लहसुनिया को रिएक्टिव रत्न भी मानते हैं। यानी अगर किसी गलत व्यक्ति ने इसे पहन लिया तो उसके जीवन में तनाव और बढ़ सकता है। कुछ मामलों में व्यक्ति को डरावने सपने, बेचैनी, अचानक चोट या आर्थिक नुकसान तक झेलना पड़ सकता है।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

DOB Astrology: नौकरी या बिजनेस, कहां से आएगा पैसा? जन्म तारीख से जानें सीक्रेट
Crystal Bracelet: Gen Z का लकी चार्म बना क्रिस्टल ब्रेसलेट, जानें इसके 5 यूनिक फायदे