Pearl Astrology: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों से शुभ फल पाने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। इन रत्नों में मोती भी शामिल है। ऐसा कहते हैं कि मोती पहनने से मन शांत रहता है और क्रोध पर नियंत्रण रहता है। इसे पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Moti Ratna Rules: हर व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आता है। इस समय को अनुकूल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कईं उपाय बताए गए हैं। रत्न धारण करना भी इन उपायों में से एक है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष रत्न बताया गया है। मोती को चंद्र ग्रह का रत्न माना जाता है। सही विधि से पहना गया मोती मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि दे सकता है। लेकिन यदि पहनते समय कुछ गलतियां कर दी जाएं तो जीवन नरक बन सकता है। आगे जानिए मोती पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें…
ये भी पढ़ें-
Rahu Ratna Tips: गोमेद के साथ भूलकर न पहनें ये 3 रत्न, राहु कर सकता है बर्बाद

बिना कुंडली देखे न पहनें मोती
कुछ लोग सिर्फ अपने शौक के लिए मोती पहन लेते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं होता क्योंकि सभी के लिए मोती शुभ नहीं होता। यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर या अशुभ स्थिति में हो तभी ज्योतिष सलाह पर इसे पहनना चाहिए। बिना सलाह के मोती पहनने से व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna Rules: नीलम से जुड़ी ये 5 गलतियां कर सकती हैं बर्बाद! भूलकर न करें
गलत धातु में न पहनें
मोती को आमतौर पर चांदी में पहनना शुभ माना गया है। कई लोग फैशन के कारण इसे सोने में जड़वाकर भी पहन लेते हैं जो कि ज्योतिषीय दृष्टि से सही नहीं माना जाता। गलत धातु में पहना गया मोती शुभ फल कम कर सकता है और जीवन की परेशानियां बढ़ा सकता है।
गलत दिन पहनने की भूल न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती सोमवार को पहनना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन के स्वामी चंद्रदेव हैं। चंद्रमा से संबंधित शुभ फल पाने के लिए ही मोती पहना जाता है। इसे सुबह स्नान और पूजा के बाद धारण करना चाहिए। गलत दिन या बिना विधि-विधान के पहना गया मोती मनचाहा लाभ नहीं देता।
इन रत्नों के साथ भूलकर भी न पहनें
मोती को नीलम, गोमेद और लहसुनिया जैसे रत्नों के साथ भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करना आपके जीवन पर संकट डाल सकता है। हर रत्न की अपनी ऊर्जा होती है। मोती के साथ इन ग्रहों की ऊर्जा विपरीत असर डालती है, इसलिए ये गलती न करें।
टूटा या फीका मोती न पहनें
अगर मोती टूट जाए या उसका रंग फीका पड़ जाए अथवा उसमें दरार आ जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार खराब मोती नकारात्मक ऊर्जा का संकेत माना जाता है। इसके स्थान पर दूसरा मोती पहन सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
