Gomed Gemstone Rules: वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। अगर राहु अशुभ फल दे रहा हो तो गोमेद पहनने की सलाह दी जाती है। गोमेद को पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें नहीं तो ये फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Gomed Ke Saath Kon Sa Ratn Nahi Pahnna Chahiye: राहु एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में अचानक बदलाव, भ्रम, तनाव और उतार-चढ़ाव ला सकता है। अगर कुंडली में राहु कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो व्यक्ति को करियर में रुकावट, मानसिक अशांति, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोमेद धारण करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसे बिना सलाह या गलत रत्नों के साथ पहनना भारी पड़ सकता है। कुछ रत्न ऐसे होते हैं जिनकी ऊर्जा गोमेद के साथ मेल नहीं खाती। आगे जानते हैं किन तीन रत्नों को गोमेद के साथ पहनने से बचना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Neelam Ratna Rules: नीलम से जुड़ी ये 5 गलतियां कर सकती हैं बर्बाद! भूलकर न करें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माणिक के साथ न पहनें गोमेद

माणिक यानी रूबी का संबंध सूर्य से माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य और राहु के बीच शत्रुता बताई गई है। इन दोनों रत्नों को साथ पहनने से आत्मविश्वास में कमी, पिता के साथ विवाद और करियर में परेशानी हो सकती है। इसलिए भूलकर भी कभी रूबी के साथ गोमेद नहीं पहनना चाहिए। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Pukhraj Pahnne Ke Niyam: पुखराज के साथ भूलकर न पहनें ये 2 रत्न, बन सकता है डेडली कॉम्बिनेशन

मोती के साथ गोमेद बनाता है ग्रहण दोष

चंद्रमा का रत्न है मोती। राहु और चंद्रमा एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। राहु और चंद्रमा का संबंध ग्रहण योग से माना जाता है। ऐसे में गोमेद और मोती साथ पहनने से मानसिक तनाव, भ्रम और भावनात्मक अस्थिरता बढ़ सकती है। इसलिए इन दोनों रत्न को भी साथ पहनने से बचना चाहिए।

पुखराज के साथ भी न पहनें

पुखराज का संबंध बृहस्पति या गुरू ग्रह से है। बृहस्पति ज्ञान और स्पष्ट सोच का प्रतीक है, जबकि राहु भ्रम पैदा करता है। दोनों रत्न साथ पहनने से निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और इसका असर आपकी सेहत पर भी हो सकता है। इन दोनों रत्नों को साथ पहनने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है।

कितने कैरेट का गोमेद पहनना चाहिए?

विद्वानों की मानें तो कम से कम 5 कैरेट का गोमेद पहनना चाहिए। तभी यह शुभ फल प्रदान करता है। गोमेद पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें और उन्हीं के निर्देश के अनुसार इसे पहनें। राहु एक शक्तिशाली ग्रह है। गोमेद पहनते समय की गई गलती आपके जीवन में परेशानी का कारण बन सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।