
luckiest birthday date: कुछ लोग कहते हैं कि जब से उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है तब से जीवन में खुशियां ही खुशियां आ रही हैं और सचमुच ऐसा होता भी है। इसके पीछे अंक ज्योतिष भी एक कारण हो सकता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ खास डेट्स पर जन्मीं लड़कियां अपने पिता के लिए काफी लकी होती है। उनके जन्म के बाद ही पिता की किस्मत चमकती है। यही कारण है ये लड़कियां घर-परिवार में सबकी लाड़ली होती हैं और पापा की परी कहलाती हैं। आगे जानिए किन डेट्स पर जन्म लेने वाली लड़की होती हैं पिता के लिए लकी…
ये भी पढ़ें-
Date Of Birth Numerology: शार्ट टेम्पर्ड होती हैं इन 3 डेट्स पर जन्मीं लड़कियां, इनकी जिद के आगे सभी मान जाते हैं हार
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। ये अंक चंद्रमा को रिप्रजेंट करता है यानी इस मूलांक की लड़कियों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा जाता है। इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां दिखने में सुंदर और काफी समझदार होती हैं। जन्म के बाद ही इनके पिता को किस्मत का साथ मिलने लगता है और घर में सुख-समृद्धि आने लगती हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनके जन्म के बाद पिता की किस्मत का ताला खुलता है।
ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates Girls: भाग्यशाली होती हैं इन 7 डे्टस पर जन्मीं लड़कियां, शादी के बाद पति को बना देती हैं धनवान
मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने पिता के लिए लकी चार्म साबित होती हैं। पिता का भी इन पर अटूट स्नेह और प्रेम रहता है। ये पिता से अपनी हर बात मनवा लेती हैं इसलिए इन्हें पापा की परी भी कहते हैं। पिता और पुत्री का एक-दूसरे के प्रति स्नेह अन्य लोगों से काफी अधिक रहता है। मूलांक 2 इन लड़कियों को बहुत भावुक भी बनाता है जिससे ये परिवार में सबकी लाड़ली होती हैं।
मूलांक 2 वाली लड़कियों के कदम जहां भी पड़ते हैं वहां वहां सुख-समृद्धि आती है। विवाह के बाद ये जिस भी घर में जाती हैं वहां भी हर तरह के सुख भोगती हैं। इनके व्यवहार से सभी खुश रहते हैं। यही कारण है कि ये ससुराल में भी सबकी चहेती साबित होती हैं। कुल मिलाकर मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने जीवन में काल में जिस भी घर में रहती हैं वहां खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।