
Mangal Rashifal 2026: 18 सितंबर को मंगल ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल की स्थिति कमजोर मानी जाती है। ऐसे में इसका असर कुछ राशि वालों के करियर, बिजनेस, पैसों, हेल्थ और रिश्तों पर पड़ सकता है। इन राशि वालों को काम का तनाव बढ़ने, विवाद होने या आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…
मंगल का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इसलिए इन लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। वर्क प्लेस पर कोई छिपा हुआ विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है। आपके काम में रुकावट डालने या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी हो सकती है। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा लेन-देन न करें।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत
इस राशि वालों के लिए मंगल का यह ट्रांजिट करियर के लिहाज से थोड़ा मुश्किल रह सकता है। मंगल आपके दसवें भाव में रहेंगे, इसलिए वर्क प्लेस पर प्रेशर और टेंशन बढ़ने की संभावना है। किसी काम को लेकर चुनौती सामने आ सकती है। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया डिसीजन आगे परेशानी खड़ी कर सकता है। पर्सनल लाइफ में भी पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान संयम रखें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर
इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर रिश्तों के मामले में उतार-चढ़ाव ला सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद होने की आशंका है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। गुस्से में बोलने या किसी से उलझने से बचें। छोटी बात को बड़ा विवाद बनाने से नुकसान आपका ही होगा। कोशिश करें कि बहस और लड़ाई से दूरी बनाए रखें। कला से जुड़े लोगों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।