Moonga Stone: मूंगा के साथ इन रत्नों का कॉम्बिनेशन बढ़ा सकता है परेशानी, जानें नियम

Published : May 24, 2026, 03:40 PM IST
moonga-cover

सार

Moonga Stone Benefits: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष रत्न बताया गया है। उसके अनुसार मंगल का रत्न मूंगा है। ये समुद्र की गहराइयों में से निकाला जाता है। मंगल ग्रह के दोष दूर करने के लिए इसे पहना जाता है। 

Moonga Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र में मूंगा को मंगल ग्रह का रत्न माना जाता है। मंगल का स्वभाव उग्र है, इसलिए इसका रत्न पहनने से साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ती है। यही वजह है कि कई लोग करियर, विवाह और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए मूंगा पहनते हैं। लेकिन बिना किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह के इसे पहनना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जानें मूंगा रत्न से जुड़े खास नियम…

ये भी पढ़ें-
Moti Wearing Rules: मोती पहनते समय न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा नरक!

पन्ना के साथ न पहनें मूंगा

रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा के साथ पन्ना पहनने से बचना चाहिए। पन्ना बुध ग्रह का रत्न है और ज्योतिष में मंगल व बुध को एक-दूसरे का विरोधी माना गया है। ऐसे में मूंगा और पन्ना का कॉम्बिनेशन मानसिक तनाव, फैसले लेने में परेशानी और रिश्तों में विवाद बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें-
Emerald Wearing Rules: भाग्यशाली रत्न है पन्ना, जानें किस दिन, कौन-सी धातु में पहनें?

हीरा भी न पहनें मूंगा के साथ

ज्योतिषियों की मानें तो मूंगा के साथ हीरा पहनना भी शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, मंगल और शुक्र ग्रह की ऊर्जा एक-दूसरे से अलग होती है। कहा जाता है कि इन दोनों रत्नों को साथ पहनने से आर्थिक और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

गोमेद-लहसुनिया के साथ न पहनें

गोमेद राहु का रत्न है और लहसुनिया केतु का। मंगल इन दोनों का शत्रु है। इसलिए राहु-केतु के इन रत्नों के साथ मूंगा भूलकर भी न पहनें। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और अस्थिरता बढ़ सकती है।

मूंगा पहनते समय ध्यान रखें ये बातें…

1. मूंगा हमेशा ज्योतिष सलाह के बाद ही पहनें। मंगलवार के दिन मूंगा धारण करना शुभ माना जाता है।
2. सोने या तांबे की धातु में मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है। रत्न धारण करने से पहले उसकी शुद्धि और पूजा जरूर करें।
3. मूंगा दाहिने हाथ की अनामिका में पहनना चाहिए।
4. मूंगा पहनने से पहले ऊं क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है।
5. टूटा, खरोंच वाला या फीका मूंगा पहनना अशुभ माना जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Evil Eye: फोन कवर से लेकर ब्रेसलेट तक… क्यों Gen Z के बीच बढ़ रहा एविल आई का क्रेज?
Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं Best Life Partner