Numerology: शेयर मार्केट से चमकती है इन लोगों की किस्मत, ऑनलाइन कामों से करते हैं तगड़ी कमाई

Published : Jun 23, 2026, 12:19 PM IST
Share Market Numerology

सार

Share Market Numerology: कुछ लोग ऑनलाइन काम जैसे शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, डिजिटल बिजनेस में अच्छा-खासा पैसा कमाते हैं। इसके पीछे इनकी डेट ऑफ बर्थ भी एक वजह हो सकती है।

Date of Birth Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ उसके नेचर, सोचने के तरीके, निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक स्थिति को काफी हद तक प्रभावित करती है। कुछ खास डेट्स पर जन्में लोग जोखिम लेने में आगे रहते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, डिजिटल बिजनेस और ऑनलाइन कामों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए किन जन्म तारीखों में जन्मे लोगों को इस मामले में भाग्यशाली माना जाता है…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: शादी के बाद बढ़ता है इन 4 नाम वालों का बैंक बैलेंस, ससुराल से भी मिलती है प्रॉपर्टी

मूलांक 1 वाले लोग

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। ये सूर्य का अंक है। इस अंक वाले लोग नेतृत्व क्षमता वाले और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें नए प्रयोग करना पसंद होता है। बिजनेस और निवेश से जुड़े मामलों में इन्हें बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद रहती है। सही रणनीति अपनाने पर ऑनलाइन बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Numerology: इमोशनल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लाइफ में बार-बार मिलता है धोखा

मूलांक 3 वाले लोग

3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन डेट्स पर जन्में लोग योजन बनाकर काम करते हैं और पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेते हैं। ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन, कंसल्टिंग और डिजिटल कामों में इन्हें विशेष लाभ मिलता है। इनकी बुद्धि भी बहुत तेज होती है।

मूलांक 5 वाले लोग

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग तेज दिमाग, चतुर और निर्णय लेने में कुशल होते हैं। नई तकनीक और बदलते ट्रेंड्स को जल्दी समझ लेते हैं। यही कारण है कि शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कामों में इन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

मूलांक 8 वाले लोग

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 है। ये शनि का अंक है। इस अंक वाले लोग धैर्यवान और मेहनती होते हैं। आर्थिक सफलता इन्हें धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन लंबे समय में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। शेयर मार्केट में भी ये जल्दबाजी की बजाय लंबी अवधि की रणनीति अपनाने में विश्वास रखते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

आज का राशिफल 23 जून 2026: 3 राशियां न करें रिस्की काम, बन रहे दुर्घटना के योग
Kal Ka Rashifal: 3 राशि वालों को मिलेगी नौकरी, 2 को होगा धन लाभ, पढ़ें 23 जून 2026 का राशिफल