10 July Ka Ank Jyotish: वर्क प्लेस पर किसकी बढ़ेगी टेंशन-किसके साथ हो सकता है धोखा? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

अंक ज्योतिष के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा, लेकिन ये किस तरह काम करता है, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। इस विधा का मूल आधार जन्म तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ है। इसी को जोड़कर मूलांक यानी लकी नंबर निकाला जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Jul 9, 2023 7:49 AM IST

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 10 जुलाई, सोमवार को अंक 1 वालों का विवाद पड़ोसियों से हो सकता है, जिससे ये तनाव में आ सकते हैं। अंक 2 वालों को प्रॉपर्टी से फायदा होगा, मौसम का सेहत पर बुरा असर होगा। अंक 3 वाले पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, नहीं तो इन्हें नुकसान हो सकता है। अंक 4 वाले के महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी बात पर पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। ध्यान रहे कि दूसरे लोगों की समस्याओं में न पड़ें। वर्क प्लेस पर किसी कारण से थोड़ा तनाव हो सकता है। काम के कारण आप अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान आज हो सकता है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि प्रॉपर्टी के व्यापार के लिए आज का दिन शुभ है। लव लाइफ ठीक रहेगी। मौसम के कारण खांसी हो सकती है। काम अधिक रहेगा,और आप उसे पूरी एकाग्रता से पूरा करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाना होगा। बच्चों के करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अगर आप लोने लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। घर और बिजनेस में सामंजस्य बना रहेगा। कोई महत्वपूर्ण योजना आज शुरू हो सकती है। अपनी क्षमताओं का आप भरपूर उपयोग करेंगे। रुपए के लेन-देन पर विशेष ध्यान रखें। घर में गलतफहमी हो सकती है।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद संभव है। सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर राहत महसूस करेंगे। मेहमान के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल जाना पड़ सकता है।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने निजी काम की वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सेहत में पहले से सुधा होगा। अपनी योजनाएँ गुप्त रूप से शुरू करें। फिलहाल मेहनत का फल नहीं मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी अजनबी से व्यवहार न करें, नहीं तो विश्वासघात हो सकता है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। आज किसी राजनयिक संबंध से आपको लाभ हो सकता है। जनसंपर्क की सीमाएं भी बढ़ेंगी।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। बिजनेक की स्थिति धीमी रहेगी। विचारों में नकारात्मकता रहेगी, जिससे तनाव हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बुजुर्ग आपकी सेवा और देखभाल से प्रसन्न रहेंगे।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज भाइयों से संबंध खराब होने की संभावना है। साझेदारी में व्यापार में स्थितियाँ लाभदायक रहेंगी। पति-पत्नी मिलकर किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। रिश्तेदारों से आपके रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं। विरासत में मिली संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा सावन सोमवार व्रत का फल


Mahakal Sawari 2023: कब निकलेगी बाबा महाकाल की पहली सवारी, क्या रहेगा रुट, किस रूप में दर्शन देंगे भगवान?


Sawan First Somvar 2023: सावन के पहले सोमवार पर कैसे करें शिव पूजा? जानें सामग्री की पूरी लिस्ट, पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!