09 July Ka Ank Jyotish: किसे मिलेगी मनचाही नौकरी-दुश्मनों से कौन रहे सावधान? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Daily Numerology Rashifal: अंकों के बिना हमारा जीवन बहुत ही मश्किल हो सकता है, क्योंकि अंकों से ही गणना की जाती है। अंकों के माध्यम से हम आने वाले भविष्य के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। अंक ज्योतिष को ही न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jul 8, 2023 9:27 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 9 जुलाई, रविवार को अंक 1 वालों के निर्णय सही साबित होंगे, ये दूसरों के विवाद में न बोलें। अंक 2 वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, ये किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। अंक 3 वाले के संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं, इन्हें रोजगार भी मिलेगा। अंक 4 वालों को तनाव से राहत मिलेगी, इनका खर्च भी अधिक होगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज दूसरों के विवाद में न बोलें। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। आज लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पारिवारिक मसलों को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाने की कोशिश करें। विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तेदारों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में लाभ होगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लाइफ पार्टनर की सलाह काम आएगी। आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। आत्म-सम्मान में कमी आ सकती है।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। विरोधियों पर नजर रखें, ये आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। आय के साथ-साथ व्यय भी अधिक रहेगा।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कामों में समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज़ संभालकर रखें, नहीं तो इनका दुरुपयोग किया जा सकता है। सहेहत पहले से ठीक रहेगी।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। क्षमता से अधिक काम का असर आपकी सेहत पर हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी प्रतिस्पर्धा आपको परेशानी में डाल सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। महिलाओं के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज बिना समझे कोई काम न करें। युवाओं को प्यार में पड़कर अपनी पढ़ाई या करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। रिश्तदारों से चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। किसी प्रिय मित्र की सलाह आपके काम आएगी। संपत्ति विवाद दूसरों के हस्तक्षेप से सुलझ सकता है।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी। निवेश संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। लोन लेने का प्लान बन रहा है तो सफलता मिल सकती है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। दुश्मन आपके आत्मविश्वास के सामने परास्त होंगे। बच्चों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Sawan First Somvar 2023: सावन के पहले सोमवार पर कैसे करें शिव पूजा? जानें सामग्री की पूरी लिस्ट, पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और आरती


शिवजी की 10 सबसे बड़ी प्रतिमाएं, एक के आगे तो कुतुब मीनार भी है छोटा


शादी के लिए लड़की देखने जाएं तो इन 4 बातों का रखें खास ध्यान


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!