
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 7 जुलाई, शुक्रवार को अंक 1 वाले बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा न करें, सेहत को लेकर भी इन्हें सावधान रहना होग। अंक 2 वाले पेट दर्द से परेशान रहेंगे, इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अंक 3 वालों के आत्म सम्मान में कमी आ सकती है, ये भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। अंक 4 वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, इनके परिवार में तनाव हो सकता है। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई बिजनेस से जुड़ी कोई भी मीटिंग या यात्रा न करें। परिवार के किसी बुजुर्ग से लाभ मिल सकता है। खर्च भी आज क्या ज्यादा ही होगा। इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। दोस्तों की मदद से परेशानी दूर होगी।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी मामले में आपको असुविधा का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। अपना ध्यान सिर्फ काम पर ही लगाएं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज लेन-देन से जुड़े सभी काम सावधानी से करें। लव लाइफ में संबंध मधुर बने रहेंगे। आत्म सम्मान में कमी आने से तनाव बना रहेगा। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। भविष्य की योजनाओं पर काम होगा। अपने व्यक्तिगत विचार दूसरों पर न थोपें।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज सरकारी कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। इनका इंक्रीमेंट या प्रमोशन भी संभव है। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप से परिवार में तनाव हो सकता है।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे और उनकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आज आप इमोशनल न होकर प्रेक्टिकल होकर सोचें। इसी में आपका फायदा है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। ऑफिस में साथियों का व्यवहार आपकी चिंता बढ़ा सकता है। लव लाइफ में भी निगेटिविटी रहेगी। विवादों का निर्णय आज आ सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम आप भूल सकते हैं।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार वाले स्वीकार कर सकते हैं। एसिडिटी से परेशान रहेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप धैर्य बनाएं रखें। आर्थिक स्थिति विकट हो सकती है। नया बिजनेस शुरू करने का विचार त्याग दें। पारिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। मौसम जनित रोग परेशान करेंगे। संतान से संबंधित समस्या का निदान होगा। ख़र्चा उम्मीद से ज़्यादा हो सकता है।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि नए संपर्क बनेंगे, जो निकट भविष्य में काम आएँगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। संतान के करियर की चिंता आपको तनाव में ला सकती है।
Sawan 2023: कौन हैं अशोक सुंदरी, जिन्हें कहते हैं भगवान शिव की पुत्री?
Sawan में करें राशि अनुसार उपाय, महादेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News