
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 जुलाई, गुरुवार को अंक 1 वाले दूसरों के मामले में दखल न दें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। अंक 2 वाले पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, ये नया काम शुरू कर सकते हैं। अंक 3 वालों की सेहत में सुधार होगा, इन्हें कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। अंक 4 वाले अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे, शॉपिंग में इनका समय बीतेगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज दूसरे के मामलों में ज्यादा दखल न दें, नहीं तो आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों में मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। किसी भी मामले में समझौता न करें।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि पैसों के लेन-देन को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कुछ नई चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन आफ उनका समाधान करने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें किसी को न बताएं। नई सोच के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं। बदली हुई परिस्थिति में कठिनाइ आ सकती है।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज झूठी बहस या झगड़ों से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने संपर्कों को मजबूत करें, इसी से आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। काम को बोझ अधिक रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि दोस्तों के साथ ग़लतफ़हमी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। अनावश्यक ख़र्चे परेशान कर सकते हैं। नये काम को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई भी गैरकानूनी काम न करें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। किसी कारण आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। घरेलू मुद्दों पर बहस हो सकती है। इस समय कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। मेहनत का आज उचित परिणाम मिलने वाला है। समस्याएं भी एक-एक करके आसानी से हल होती जाएंगी।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। संतान को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को मिलने की भी संभावना है। सामाजिक कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज भूमि खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी काम न करें। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। घर और बिजनेस के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। भाइयों के विवाद खत्म होंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर स्वयं निर्णय लें।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज गलत कामों में समय गुजर सकता है। मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दिखावे के लिए पैसा उधार न लें। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम अटक सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अजनबियों के साथ ज्यादा व्यवहार न करें। आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। बिजनेस में पैसा लगाने का सही समय है। नौकरी को लेकरकुछ लाभकारी नीतियां बनेंगी। काम की व्यस्तता के अलावा परिवार और दोस्तों के बीच मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।
Sawan 2023 Rashifal: सावन में मेष सहित इन 4 राशि पर बरसेगी शिवजी की कृपा
सावन में शिवजी को चढ़ाएं ये 10 चीजें, मिलेगी दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।