4 जुलाई 2023 का अंक राशिफल: कौन फंस सकता है कानूनी मामलों में-किसे होगा बिजनेस में नुकसान? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

4 July 2023 Numerology Rashifal: अंकों का महत्व सिर्फ गणना तक ही सीमित नहीं है बल्कि इनका प्रभाव हमारे जीवन पर भी होता है। अंकों से भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। इस विधा को अंक शास्त्र और न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jul 3, 2023 8:01 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 4 जुलाई, मंगलवार को अंक वालों के सामने कोई बड़ी समस्या आ सकती है, ये अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगे। अंक 2 वालों के मन में में कोई निगेटिव विचार आ सकता है, इनकी मानहानि भी हो सकती है। अंक 3 वालों का बजट बिगड़ सकता है, ये मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। अंक 4 वालों के रिश्ते खराब हो सकते हैं, अंहकार के कारण इनके काम रूक सकते हैं। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अचानक कोई समस्या सामने हो सकती है। नकारात्मक काम करने वाले लोगों से दूर रहें। मानहानि का योग आज बन रहे हैं।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज मन में कोई नकारात्मक विचार आ सकता है। युवाओं को अपने करियर संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप जमीन-जायदाद और निवेश जैसे कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ समाचार भी मिलेगा। आप अपनी सर्वोत्तम क्षमता से कार्य को अंजाम देंगे।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं पैसों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। वाहन या घर की मरम्मत के कामों पर अधिक ख़र्च करने से बजट बिगड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का बदलाव आ सकता है। मानसिक रूप से आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे।

अंक 4 ( किसी भई महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आप करियर के मामलों में अपने अहंकार को आड़े न आने दें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। बहुत अधिक जल्दबाजी रिश्ते खराब कर सकती है। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में मददगार साबित होगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों को तनावमुक्त करने के लिए उनके साथ कुछ समय बिताएं। लंबे समय से चली आ रही चिंता से छुटकारा मिलेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज स्टूडेंट्स सोच-विचार में अधिक समय खराब कर सकते हैं, जिस वजह से सफलता हाथ से फिसल सकती है। बिजनेसवुमेन खासतौर पर अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देंगी। कोई सपना साकार हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपका फैसला बिल्कुल सही है।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में परिजनों के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। आप अपने व्यवहार से संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। आपकी पॉजिटिव सोच को किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपको फायदा होगा।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई घनिष्ठ मित्र धोखा दे सकता है। युवाओं की करियर के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में खास व्यक्ति से मुलाकात उन्नति और जीत में सहायक रहेगी। आत्मसंतुष्टि का एहसास होगा। राजनीतिक एवं सामाजिक आंदोलनों में विशेष योगदान रहेगा।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी खास विषय पर आपकी जानकारी बढ़ सकती है। युवा वर्ग अपने टारगेट से भटक सकता है। बिजनेस में भी हानि के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। करीबी मित्र की निगेटिव गतिविधि से आप हैरान रह सकते हैं। वाहन या मकान खरीद सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 First Somvar Date: कब है सावन का पहला सोमवार? जानें डेट, शुभ योग और पूजा के शुभ मुहूर्त


Sawan Puja Vidhi: सावन में नहीं है ज्यादा समय तो इन 5 स्टेप्स में फटाफट करें शिव पूजा, बनी रहेगी महादेव की कृपा


Sawan 2023: शिव पूजा में भूलकर भी ना करें ये 7 मिस्टेक


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!