Sawan 2023: भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन इस बार कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है। सावन मास 4 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 31 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में शिव पूजा के 14 शुभ संयोग बन रहे हैं। दशकों में एक बार ऐसा मौका आता है। 

उज्जैन. सावन मास (Sawan 2023) में की गई शिव पूजा आपकी हर कामना पूरी कर सकती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस बार सावन मास 59 दिन का रहेगा, ऐसा अधिक मास होने के कारण होगा। सावन में अधिक मास का संयोग 19 साल बाद बना है। इसके पहले सावन का अधिक मास साल 2004 में आया था। (Sawan 2023 Shubh Yog) 59 दिन के सावन में शिव पूजा के 1-2 नहीं बल्कि 14 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस बार का सावन मास और भी खास हो गया है। आगे जानिए शिव पूजा के इस शुभ संयोगों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बार सावन के 8 सोमवार (Sawan 2023 Somvar List)
सावन मास में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। आमतौर पर सावन में 4 सोमवार आते हैं, लेकिन इस बार सावन का अधिक मास होने से इनकी संख्या दोगुनी हो गई है, यानी इस बार सावन मास में 8 सोमवार रहेंगे। इनमें से कुछ सोमवार पर कई व्रत-त्योहार भी मनाए जाएंगे, जिनसे इनका महत्व और भी बढ़ जाएगा। नोट कर लें सावन सोमवार की तारीखें-
10 जुलाई- प्रथम सावन सोमवार
17 जुलाई- दूसरा सावन सोमवार
24 जुलाई- तीसरा सावन सोमवार (अधिक मास)
31 जुलाई- चौथा सावन सोमवार (अधिक मास)
7 अगस्त- पांचवा सावन सोमवार (अधिक मास)
14 अगस्त- छठा सावन सोमवार (अधिक मास)
21 अगस्त- सातवां सावन सोमवार
28 अगस्त- आठवां सावन सोमवार

ये 4 दिन भी शिव पूजा के लिए खास (Sawan 2023 Pradosh Vrat Date)
सावन सोमवार के अलावा शिव पूजा के लिए और भी कई दिन बेहद खास रहेंगे। इनमें प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, नागपंचमी आदि प्रमुख हैं। आगे जानिए ये व्रत त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे…
15 जुलाई, शनिवार- इस दिन शनि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।
30 जुलाई, रविवार- इस दिन सावन के अधिक मास का प्रदोष व्रत किया जाएगा।
13 अगस्त, रविवार- इस दिन सावन के अधिक मास का प्रदोष व्रत किया जाएगा।
19 अगस्त, शनिवार- इस दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें देवी पार्वती के साथ शिवजी की पूजा भी मुख्य रूप से की जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Sawan में करें राशि अनुसार उपाय, महादेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल


Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में शिव-विष्णु की पूजा का शुभ संयोग, कैसे करें इन दोनों देवताओं को प्रसन्न?


सावन में शिवजी को चढ़ाएं ये 10 चीजें, मिलेगी दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।