Spiritual

Sawan में करें राशि अनुसार उपाय, महादेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल

Image credits: freepik

सावन में मेष राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले सावन मास के दौरान पानी में लाल चंदन मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। इससे इनकी समस्या दूर हो सकती है।

Image credits: freepik

सावन में वृषभ राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वो सावन मास में गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और सफलता फूल भी चढ़ाएं। इससे धन लाभ हो सकता है।

Image credits: freepik

सावन में मिथुन राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। सावन में इस राशि के लोग महादेव को भांग का भोग लगाएं और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

सावन में कर्क राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग पानी में गाय के दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा।

Image credits: freepik

सावन में सिंह राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सावन मास के दौरान ये लोग शिवजी की पूजा लाल फूल से करें और शिव चालीसा का पाठ भी करें। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

Image credits: freepik

सावन में कन्या राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग सावन मास में शिवजी को बिल्वपत्र की माला बनाकर पहनाएं। साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप प्रत्येक सोमवार को करें।

Image credits: freepik

सावन में तुला राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग शिवजी को अक्षत यानी चावल चढ़ाएं और शिव सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है।

Image credits: freepik

सावन में वृश्चिक राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ये लोग सावन में रूद्राष्टक का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक शिवजी को लगाएं। इससे इन्हें जमीन से फायदा हो सकता है।

Image credits: freepik

सावन में धनु राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले शिवजी की पूजा पीले फूलों से करें और केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। इससे इनकी बुद्धि तेज होगी।

Image credits: freepik

सावन में मकर राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग पानी में अष्टगंध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इन्हें शिवजी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी मिलेगी।

Image credits: freepik

सावन में कुंभ राशि का उपाय

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग पानी में काले तिल डालकर शिवजी का अभिषेक करें और चौमुखा दीपक लगाएं। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

सावन में मीन राशि का उपाय

इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। ये लोग पानी में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे इनका वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्धशाली बना रहेगा।

Image credits: freepik