Spiritual

नाथद्वारा की शिव प्रतिमा

राजस्थान के नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर शिवजी की 351 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। ये प्रतिमा कुतुब मीनार से भी ऊंची है। कुतुब मीनार की ऊंचाई लगभग 240 फीट है।

Image credits: statueofbelief.com

ओडिशा की शिव प्रतिमा

ओडिशा के भंजनगर में स्थित चंद्रशेखर महादेव मंदिर में शिवजी की 61 फीट ऊंची प्रतिमा है। जानकारी के अनुसार, इस प्रतिमा की स्थापना यहां 6 मार्च 2013 को की गई थी।

Image credits: wikipedia

शिवपुर की शिव प्रतिमा

कर्नाटक के बीजापुर जिले के शिवपुर में महादेव की विशाल प्रतिमा स्थापित है, इसकी ऊंचाई लगभग 85 फीट है। जानकारी के मुताबिक इसकी स्थापना साल 2006 में की गई थी।

Image credits: wikipedia

हरिद्वार की शिव प्रतिमा

उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी के निकट भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित है। इसकी ऊंचाई 30.5 मीटर यानी लगभग 100 फीट है। ये कई किमी दूर से ही दिखाई देती है।

Image credits: wikipedia

जबलपुर की शिव प्रतिमा

मध्य प्रदेश के जबलपुर के कचनार शहर में एक शिव मंदिर है। यहां भगवान शिव की 76 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। यहां आप 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां के दर्शन भी कर सकते हैं।

Image credits: jabalpur.nic.in

नेपाल की शिव प्रतिमा

नेपाल के भक्तापुर जिल में स्थित है कैलाशनाथ महादेव मंदिर। यहां भगवन शिव की 143 फीट ऊंची प्रतिमा स्थित है। इस प्रतिमा की लागत 11 करोड़ रुपए बताई जाती है।

Image credits: atlasobscura.com

बेंगलुरु की शिव प्रतिमा

बेंगलुरु के कैम्प फोर्ट एरिया में भी भगवान शिव की 65 फीट प्रतिमा स्थापित है। 1995 में इसकी स्थापना यहां की गई थी। शिवजी की ये प्रतिमा पद्मासन मुद्रा में है।

Image credits: wikipedia

कर्नाटक की शिव प्रतिमा

कर्नाटक के मुरुदेश्वरा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा अरब सागर के तट पर स्थित है। मुरुदेश्वर मंदिर के बाहर स्थित इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 123 फीट है। ये बैठी हुई स्थिति में है।

Image credits: wikipedia

दारुकावन की शिव प्रतिमा

गुजरात के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशाल मूर्ति स्थापित है। इसकी ऊंचाई लगभग 82 फीट और चौड़ाई 25 फीट है। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

Image credits: road to divinity blog

सिक्किम की शिव प्रतिमा

सिक्किम के नामची शहर में पहाड़ी के ऊपर शिवजी 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इसे सिद्धेश्वर धाम तथा किरातेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

Image credits: www.tripoto.com