
उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 8 जुलाई, शनिवार को अंक 1 वालों का समय धार्मिक कामों में बीतेगा, इनकी सेहत ठीक रहेगी। अंक 2 वाले गैरकानूनी कामों की ओर आकर्षित हो सकते हैं, महत्वपूर्ण लोगों से इनका संपर्क बढ़ेगा। अंक 3 वाले वाहन ध्यान से चलाएं, संतान से जुड़ी समस्या का हल होगा। अंक 4 वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, मित्रों की सलाह काम आएगी। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना होगा। बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। संतान को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
आज आपका ध्यान गैरकानूनी कामों की ओर आकर्षित हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं सफल रहेंगी। नया काम शुरू करने के लिए लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें। आज आपका समय सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बीतेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क काम आएंगे।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज आप संपत्ति बेचने की योजना बना सकते हैं, इसमें आपको फायदा भी होगा। बिजनेस में साझेदारी की बात चल रही है तो उसे आज ही डन करें। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। वाहन ध्यान से चलाएं। संतान से जुड़ी समस्या का हल आज हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भी जाना होगा।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
आज आप विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद पछताना पड़ेग। बिजनेस के लिए दिन पॉजिटिव है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भी व्यस्त रहेंगे, मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
वर्क प्लेस के रेनोवेशन में कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकता है, बजट का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। चिंता और तनाव के कारण सिरदर्द रहेगा। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी। संतान की संगति और हरकतों पर नजर रखें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
आज किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। इस समय आपको समझदारी से काम लेना होगा। घर और परिवार के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। लाइफ स्टाइल में बदलाव की जो योजना आपने बनाई है, उसे लागू कर सकते हैं। आपका समय घरेलू कामकाज और सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगा।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
आज आपको धैर्य से हर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। पार्टनर का सहयोग आपकी चिंता को कम करेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। किसी धार्मिक योजना में सहयोग करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में सफलता और फायदा दोनों मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आपने जो सोच रखा है, वो सपने आज पूरे हो सकते हैं। वाहन के कारण परेशानी होगी और पैसा भी खर्च होगा। घर के लिए खरीदा का मूड है तो आज टाल दें। सेहत में पहले से सुधार होगा।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
वाहन चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। थकान और तनाव रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। आज आप उन्हीं कामों पर ध्यान दें, जिनमें आपकी रुचि है। आप अपनी दिनचर्या से जुड़े कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे।
Sawan 2023: सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, पैसा भी पीछे-पीछे चला आएगा
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News