
उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 14 अगस्त, सोमवार को अंक 1 वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, नौकरी में सोच-समझकर फैसले लें। अंक 2 वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी संभव है। अंक 3 वाले लापरवाही से बचें और धार्मिक कामों पर ध्यान लगाएं। अंक 4 वालों को शेयर बाजार में फायदा होगा, ये क्रोध करने से बचें। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी से जुड़े निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है नहीं तो पारिवारिक सदस्यों से मतभेद हो सकता है। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। धन संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। ग्रहों की स्थिति उत्तम रहेगी। बिजनेस के कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मनोरंजक गतिविधियों में समय बीतेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में किया गया निवेश लाभ देगा। अनावश्यक क्रोध बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि इनकम से ज्यादा खर्च होगा। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार के करीबी सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। सोच-समझकर निर्णय लें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस से जुड़े जोखिम से बचें। ससुराल पक्ष से संबंध और मजबूत होंगे। पेट के रोग परेशान करेंगे, खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वास्तु के लिहाज से घर में बदलाव कर सकते हैं। आज यात्रा करने से बचें, धन हानि हो सकती है। समस्याओं का निदान होगा।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। करीबी व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद काम आएगा।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि क्रोध आपके काम बिगाड़ सकता है। बच्चों की संगति पर ध्यान दें। बिजनेस में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। पार्टनर के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाई के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। नई संपत्ति खरीद सकते हैं।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढे़गी। विरोधी भी आज आपके पक्ष में नजर आएंगे। किसी खास फैसले को लेने में थोड़ी उलझन रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News