
उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 11 अगस्त को अंक 1 वालों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, इनका किसी से विवाद भी संभव है। अंक 2 वालों का समय धार्मिक कामों में बीतेगा, इनका पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी हो सकता है। अंक 3 वाले बिजनेस में नए अनुबंध करेंगे, इन्हें धन लाभ भी होगा। अंक 4 वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, ये बिजनेस के लिए नई योजना बनाएंगे। जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर का साथ आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ी महत्वपूर्ण सूचना आज आपको मिल सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाते समय दूसरी बातों पर भी गौर करें। आस-पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि भाइयों से बिगड़े हुए संबंध फिर से सुधर सकते हैं। बिजनेस की स्थिति यथावत यानी पहले जैसी रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि क्रोध से मामला बिगड़ सकता है। कुछ समय आप अपने लिए भी निकाल पाएंगे। बिजनेस में कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। पुरानी चिंता और तनाव से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनेगी। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जरूर सोचें।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। पुरानी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अटके हुए मामले जल्द पूरे होंगे। बच्चों के कारण मान हानि की स्थिति बन सकती है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। कुल मिलाकर एक सुखद और संतुष्टिदायक दिन बीतेगा।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आपका कोई मित्र ही आपको धोखा दे सकता है। बिजनेस की गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के साथ मनोरंजन में दिन बीतेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कामों में समय बीतेगा। आपका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि किसी अनुभवी बुजुर्ग की सलाह और सहयोग आपके काम आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा। कोई सपना साकार हो सकता है। अनेक समस्याओं का समाधान आपके द्वारा किया जा सकता है।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहेंगी। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि से चिंता रहेगी। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई भी काम आज न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
ये 1 नाम लेने से भाग जाते हैं विषैले और खतरनाक सांप, जानें क्या है ये मान्यता?
Nagpanchami 2023: सपने में दिखे सांप तो जानें ये किस बात का संकेत है?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News