12 August Ka Ank Jyotish: जॉब में किसे मिलेगा प्रमोशन-कौन फंसेगा कानूनी मामलों में? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

अंक ज्योतिष पर भी वैदिक ज्योतिष का प्रभाव देखने को मिलता है क्योंकि 1 से लेकर 9 तक सभी अंक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है। जैसे अंक 1 सूर्य से संबंधित है और अंक 8 शनि से।

 

Manish Meharele | Published : Aug 11, 2023 8:58 AM IST

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 12 अगस्त को अंक 1 वालों का किसी से विवाद हो सकता है, इन्हें संतान सुख मिलेगा। अंक 2 वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी, यात्रा में परेशानी होगी। अंक 3 वाले को व्यापारिक बाधा दूर होगी लेकिन ये कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। अंक 4 वाले कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, अचल संपत्ति से फायदा होगा। जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

अंक 1
गणेशजी कहते हैं कि ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। कोई दोस्त या रिश्तेदार धोखा दे सकता है। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से मन बेचैन रहेगा। संतान सुख मिलेगा।

अंक 2
गणेशजी कहते हैं कि आपके कारण कोई रिश्तेदार परेशान हो सकता है। यात्रा में कुछ कठिनाई का अनुभव करेंगे। इस समय व्यवसाय या नौकरी में लाभ की स्थिति बन रही है। घर के सदस्यों के बीच कुछ मतभेद हो सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

अंक 3
गणेशजी कहते हैं कि नए लोगों से संपर्क होगा। किसी से बहस की स्थिति बनेगी। कुछ ग़लत निर्णय आज आप ले सकते हैं। व्यापारिक बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। दोस्तों और परिवार के साथ समय बीतेगा। आर्थिक स्थितियाँ अच्छी रहेंगी।

अंक 4
गणेशजी कहते हैं कि पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा न करें। बुरी आदतों और बुरी संगति से दूर रहें, नहीं तो कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। जमीन-जायदाद से फायदा होगा। बिना मतलब किसी से बहस न करें। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनेगी। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

अंक 5
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्चों से परेशानी होगी। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, हालांकि आप उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। संतान को लेकर कोई चिंता रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें।

अंक 6
गणेशजी कहते हैं कि इलाज में पैसा अधिक खर्च होगा। कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उचित फल नहीं मिलेगा। घर में परेशानियों के कारण तनाव बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेंगे। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

अंक 7
गणेशजी कहते हैं कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी। बिजी रहने के बाद भी आप घर के लिए समय निकाल पाएंगे। घर में नई वस्तु खरीदने का भी योग बन रहा है।

अंक 8
गणेशजी कहते हैं कि लापरवाही के कारण पैसों का नुकसान हो सकता है। घर में किसी तीसरे के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। आभूषण, कपड़े जैसी खरीदारी संभव है। आज यात्रा न करें क्योंकि ये यात्राएं अनावश्यक होंगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

अंक 9
गणेशजी कहते हैं कि संपत्ति खरीदते और बेचते समय ध्यान रखें, आप धोखा खा सकते हैं। किसी से बात करते समय अपशब्दों का प्रयोग विवाद का कारण बन सकता है। नया कार्य शुरू करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आय के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Parma Ekadashi Katha: परमा एकादशी 12 अगस्त को, इस दिन जरूर सुनें गरीब को अमीर बनाने वाली ये कथा


Ghee Sankranti 2023: कब है घी संक्रांति, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Share this article
click me!