15 जून 2023 का अंक राशिफल: अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें लापरवाही से किसे होगा नुकसान-किसकी बढ़ेगी इनकम?

15 June 2023 Numerology Rashifal: अंक ज्योतिष के बारे में तो सभी जानते हैं। ये वर्तमान में सबसे तेजी से प्रसारित होने वाली ज्योतिष विधा है। ये न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य कई देशों में भी देखी जा सकती है। अंग्रेजी में इसे न्यूमरोलॉजी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Jun 13, 2023 10:48 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 15 जून, गुरुवार को अंक 1 वालों के बनते काम बिगड़ सकते हैं, लापरवाही इन पर भारी पड़ सकती है। अंक 2 वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इन्हें वरिष्ठ लोगों को साथ मिलेगा। अंक 3 वालों को प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिलेगी, दूसरों की दखल से इनके मामले बिगड़ सकते हैं। अंक 4 वाले को बिजनेस में मुनाफा कम होगा, संतान के करियर में बाधा हो सकती है। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको निगेटिव स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके ईगो के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। समय के अनुसार खुद को बदलना जरूरी है। लापरवाही के कारण कई काम अधूरे रह सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पिता की सलाह काम आएगी।

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आप अपने निर्णय स्वयं लें, दूसरों की बातों में न आएं। कर्मचारियों के साथ किसी बात पर सहमति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से उचित लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सुलझ जाएंगे। आय में वृद्धि के साथ व्यय में भी वृद्धि होगी।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। प्रॉपर्टी या पब्लिक डीलिंग से जुड़ा व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेगा। नए काम शुरू करने से पहले उसकी योजना जरूर बनाएं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता निश्चित है। रिश्तेदारों की दखल से मामले बिगड़ सकते हैं।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज बिजनेस में नया फैसला न लें। बच्चों के साथ समय बीताएं, इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी। निजी कारोबार में काम ज्यादा और मुनाफा कम रहेगा। लंबे समय के बाद करीबी रिश्तेदारों से मिलकर खुशी होगी। संतान के करियर संबंधी किसी बाधा से मन परेशान रहेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस से जुड़े हर काम आज पूरे होंगे। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी न करें।

मूलांक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज खरीदी करते समय सावधान रहें, आपको साथ धोखा हो सकता है। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। बिजनेस से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे। दिन सुखद रहेगा। युवाओं का करियर संबंधी प्रयास सफल होने की संभावना है। आय-व्यय में उचित संतुलन रहेगा।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा होगा। युवाओं को कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का सही समय है। सूझबूझ से किसी पारिवारिक मामले को सुलझा सकते हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी सोच विचार कर लें। व्यापार से जुड़े लाभ के स्रोत बढ़ेंगे। मेहनत का उचित फल मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी और सामाजिक क्षेत्र में भी सम्मान प्राप्त होगा। सेहत बिगड़ सकती है।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई बड़ा फैसला लें सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत शुरू करें, लेकिन अपनी योजनाएं किसी 
अजनबी से साझा न करें। ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। निकट संबंधियों से आपके संबंध मधुर होंगे।



ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2023: भगवान जगन्नाथ का रथ बनाने में कब और कैसे करते हैं सोने की कुल्हाड़ी का उपयोग?

Adipurush: राजा जनक ने अपनी पुत्री का नाम सीता ही क्यों रखा? देवी के ये 10 नाम भी हैं प्रसिद्ध


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!