20 मई 2023 का अंक राशिफल: न्यूमरोलॉजिस्ट चिराग दारूवाला से जानें किसी मिलेगी गुड न्यूज, कौन बिजनेस में रिस्क न ले?

Published : May 20, 2023, 05:15 AM IST
Numerology-20-May-2023

सार

अंक ज्योतिष का इतिहास हजारों साल पुराना है। समय के साथ ये विधा और परिपक्व होती जा रही है। आज दुनिया के हर कोने में इसे जानने और मानने वाले लोग हैं। अंग्रेजी में इसे न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं। 

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 20 मई, शनिवार को अंक 1 वालों को अपने फैसले खुद लेने पड़ेंगे, ये लोग बिजनेस में कोई रिस्क न लें। अंक 2 वाले स्टूडेंटस को मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी, बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। अंक 3 वाले मार्केटिंग से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे, इनकी सेहत खराब हो सकती है। अंक 4 वाले अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अपने फैसले आपको खुद लेने होंगे। काम पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। बिजनेस में किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनेगी। अपनी कार्यकुशलता से आप पर परेशानी दूर कर लेंगे। मित्रों की सलाह पर बिना सोच-समझे विश्वास न करें।

अंक 2 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि स्टूडेंट्स को मनमुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। अपना हौसला बनाए रखें और कोशिश करते रहें। खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। घर के रखरखाव में समय बीतेगा। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करेंगे, ऐसे लोगों से दूर रहें। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में समय व्यतीत होगा। कोशिश करते रहेंगे तो सभी काम समय पर होते चले जाएंगे।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयमित स्वभाव से आपको सम्मान मिलेगा। दिन की शुरूआत भागदौड़ भरी रहेगी। रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज मन विचलित रहेगा, मन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीत मिलने की खुशी में आप अहंकारी हो सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अपने मन के अनुसार कार्यों पर ध्यान दें। जैसे-जैसे आप सफल होते जाएंगे, लोग आपके पक्ष में आते जाएंगे।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको बच्चों पर नजर रखनी होगी, क्योंकि ये कुछ गलत कर सकते हैं। किसी से बहस किए बिना शांति से मामला सुलझाएं। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि पैसों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी हो सकती है। किसी भी कागज पर साइन करते समय उसे ठीक से जरूर पढ़ें। समय और भाग्य आज आपके पक्ष में हैं। आपके निर्णय सही साबित होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप समस्या बढ़ा सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। गलतफहमी के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में फायदे भी मिलेंगे।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी भी तरह के नकारात्मक संपर्क सूत्र से बचें। आपका कोई राज खुल सकता है जिसका परिणाम आपके परिवार के लिए बुरा हो सकता है। आप किसी की नकारात्मक योजना के शिकार भी हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी नई योजनाएं शुरू करने का सही समय है।



ये भी पढें-

Weird Tradition: यहां कुत्तों से करवाते हैं बच्चों की शादी, इस परंपरा से जुड़ी वजह जान आप भी रह जाएंगे शॉक्ड


Gayatri Jayanti 2023 Date: कब है गायत्री जयंती? नोट करें सही डेट, जानें शुभ योग व अन्य खास बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News

Recommended Stories

January Born Personality: कैसा होता है जनवरी में जन्मे लोगों का नेचर-फ्यूचर? जानें अंक ज्योतिष से
Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल