23 July Ka Ank Jyotish: किसके लिए अच्छा नहीं है दिन-कौन उलझेगा संपत्ति विवाद में? जानें अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Published : Jul 23, 2023, 06:00 AM IST
Numerology-23-July-2023

सार

अंक ज्योतिष भी अन्य ज्योतिष विधाओं जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है और इसी के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में प्रीडिक्शन की जाती है। 

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 23 जुलाई, रविवार को अंक 1 वालों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा, इनकी पहले की गई मेहनत रंग लाएगी। अंक 2 वालों पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है, इनकी लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। अंक 3 वालों की चिंता दूर होगी और सामाजिक कामों में समय बीतेगा। अंक 4 वालों स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इनकी सेहत में सुधार होगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पहले की गई मेहनत रंग लाएगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना आज मिलने की संभावना है। भविष्य की योजना बनाते समय दूसरों के निर्णयों की अपेक्षा अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता दें।

अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि भाइयों से चल रहा विवाद खत्म होगा। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे, जिससे लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का सही समय है।

अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज क्रोध करने से मामला बिगड़ सकता है। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं, इससे उन्हें भी खुशी मिलेगी। बिजनेस में आज कुछ नये अनुबंध हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लंबे समय तक चलने वाली चिंता दूर होगी। सामाजिक कामों में समय बीतेगा।

अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनेगी। दिन सफलतापूर्वक बीतेगा। नया काम शुरू करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में जरूर सोचें। सेहत ठीक रहेगी।

अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आज आलस के कारण कुछ काम अटक सकते हैं। पुरानी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। निकट संबंधियों से मतभेद भी संभव है। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। संपर्क सूत्र मजबूत होंगे, जिसका फायदा निकट भविष्य में होगा। संतान से जुड़ी चिंता आज दूर हो सकती है।

अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कोई दोस्त निजी स्वार्थ के कारण आपको नुकसान कर सकता है। बिजनेस में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें। परिवार के साथ मनोरंजन में दिन व्यतीत हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों के लिए शुभ दिन है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कामों में समय बीतेगा। आपका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा।

अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। लाइफ पार्टनर के सहयोग से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी क्षमता पर विश्वास करके कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि संतान की नकारात्मक गतिविधि से चिंता रहेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। महिलाएं अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहेंगी। परिवार के साथ सुख-सुविधा वाली वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का कार्यक्रम भी बनेगा। अटका धन मिल सकता है।

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान मिलेगा। आपकी प्रतिभा से लोग आकर्षित होंगे। घर के नवीनीकरण की योजना भी बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

इन 4 चीजें जितनी भी मिलें, लेकिन हमेशा कम ही लगती हैं


ये हैं इस्लामिक देशों के 5 प्रसिद्ध शिव मंदिर, 1 तो हजारों साल पुराना


Adhik Maas Upay: अधिक मास में करें इन 8 में से किसी 1 मंत्र का जाप, दूर रहेंगे संकट और घर आएगी सुख-समृद्धि


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

जन्मदिन में 1 नंबर का क्या है महत्व? जानें B'day में बार-बार 1 आने का मतलब क्या होता है?
Birth Date Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं काम चोर, जीते हैं आलस भरी जिंदगी!