24 मई 2023 का अंक राशिफल: इन 2 अंक वालों को बिजनेस में होगा फायदा-किसका हो सकता है विवाद? अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से

अंकों का हमारे जीवन में उतना ही महत्व है जितना सांस लेने के लिए हवा का। अंकों के जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। ये अंक हमारे जीवन प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। अंक शास्त्र ज्योतिष की एक विधा है।

 

Manish Meharele | Published : May 23, 2023 8:50 AM IST

उज्जैन. अंक ज्योतिष के अनुसार, 24 मई को अंक 1 वाले के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। अंक 2 वालों को महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं, इन्हें बिजनेस में फायदा भी होगा। अंक 3 वाले बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे, इनका रुझान धार्मिक कामों के प्रति अधिक रहेगा। अंक 4 वालों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, इनके पुराने विवादों का अंत होगा। देश के प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि किसी अप्रिय घटना की आशंका रहेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज कोई नया काम शुरू न करें। निजी संबंध और मजबूत होंगे। बड़ों की सलाह मानने से फायदा होगा। शुभ कार्यों में निवेश करने से मन प्रसन्न रहेगा। पड़ोसियों से चल रहा झगड़ा भी दूर होगा।

अंक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपे महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं। वाद-विवाद में समय नष्ट न करें। बिजनेस में नए ऑर्डर मिलेंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होकर आध्यात्मिक सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनाने के लिए यह अच्छा समय है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा।

अंक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आपका शक्की स्वभाव परेशानी का कारण बन सकता है। बच्चों की परेशानी दूर करने में मदद करेंगे। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर भी खर्च होगा। परेशानी के दौरान धैर्य और संयम से काम लें।

अंक 4 (किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। नई योजनाएं बनाने से बचें। अयोग्य लोगों से दूर रहने में ही भलाई है। पुराने विवादों का अंत होगा। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि पॉजिटिव थिंकिंग वाले लोगों का साथ मिलेगा। कोई आपसे धन हड़प सकता है। व्यवसाय पर बुरा असर हो सकता है। कीमती तोहफा मिल सकता है। दूसरों की बातों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने फैसलों पर अडिग रहें। समय थोड़ा मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

अंक 6 (किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाफ होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की निगेटिव गतिविधि चिंतित बढ़ा सकती है। घर के बड़े सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है।

अंक 7 (किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें। बिजनेस की गतिविधियों का गहनता से मूल्यांकन करें। पारिवारिक सुख के लिए समय उत्तम रहेगा। पहले की गई मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें।

अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है, जिसके चलते अवसाद की स्थिति बन सकती है। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। संपत्ति से जुड़े विवादों में जीत मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको यात्रा पर जानें से बचना होगा, नहीं तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कोई बड़ा खर्च आपको बजट बिगाड़ सकता है। बिनजेस की स्थिति औसत रहेगी। पति-पत्नी के तालमेल में कुछ खामियां रह सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी, पुराने रोगों में आराम मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Nautapa 2023 Upay: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, हर परेशानी होगी दूर


Palmistry: हथेली में ये रेखा छोटी हो तो जल्दी होती है मृत्यु, ब्रेन हेमरेज हो सकता है कारण


Hindu Tradition: विदाई से पहले दुल्हन अपने घर की चौखट यानी देहली की पूजा क्यों करती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!