
उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 8 अगस्त, मंगलवार को अंक 1 वाले लोगों को मानसिक शांति मिलेगी, पत्नी से खास बातें होगी। अंक 2 वाले पालतू जानवरों से सावधान रहें, इनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अंक 3 वालों की सेहत बिगड़ सकती है, समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अंक 4 वालों को राजनीति से फायदा होगा, संपत्ति के मामले सुलझेंगे। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…
अंक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक काम न करें। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही गलतफहमी दूर होगी। धर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बढ़ेग, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पत्नी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। पालतू जानवरों से सावधान रहें। बिजनेस में कर्मचारी की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। लंबे समय के बाद करीबी रिश्तेदार घर आएंगे, इससे आपको खुशी मिलेगी। बच्चों के साथ थोड़ा समय बिताएं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
अंक 3 (किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अंधविश्वास से दूर रहें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा। घर में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। निजी कार्य ठीक से पूरे होंगे। आर्थिक समस्या होने पर आपको अपने दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि पॉजिटिव नेचर के लोगों के साथ रहने से आपमें भी सकारात्मक परिवर्तन होंगे। राजनीतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। संपत्ति को लेकर गंभीर और लाभकारी चर्चा हो सकती है। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आलस्य और सुस्ती बनी रहेगी।
अंक 5 (किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)
गणेशजी कहते हैं कि अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। साझेदारी के कामों में नुकसान के योग बन रहे हैं। राजनीतिक से जुड़े लोग आपको काम आएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। युवा अपने टारगेट को पाने के लिए नई योजना बनाएंगे। अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार के साथ दिन बीतेगा। सेहत में सुधार होगा। कोई खास काम पूरा हो सकता है।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो)
गणेशजी कहते हैं कि कोर्ट-कचहरी का मामलों में अनुभवी लोगों के मदद लेना पड़ेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। घर के कामकाज और मनोरंजन की योजनाओं में रुचि हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानी से बच सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
अंक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें। दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें, तो ही सफलता मिलेगी। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन थोड़ा निराश हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है, जिसका असर पारिवारिक रिश्तों पर पड़ सकता है।
अंक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
गणेशजी कहते हैं कि अनावश्यक खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उनकी समस्याएँ सुलझाने का प्रयास करें। करियर संबंधी परेशानियां जल्द ही हल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Sawan 2023: भगवान शिव की पूजा में क्यों बजाते हैं 3 बार ताली, क्या आप जानते है इस परंपरा का कारण?
Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
अंक ज्योतिष: Find your aaj ka ank jyotish bhavishyafal by numerology chart and other alphabet numbers numerology tips at Asianet Hindi News