Ank Rashifal 2026: बर्थ डेट से जानें किसके लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक अंक राशिफल

Published : Dec 29, 2025, 01:47 PM IST

Ank Rashifal 2026: हर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानना चाहता है। अंक ज्योतिष भी भविष्य जानने का एक आसान माध्यम है। अंक ज्योतिष को न्यूमरोलॉजी और अंक शास्त्र भी कहते हैं। इसमें बर्थ डेट का विशेष महत्व है।

PREV
110
अंक ज्योतिष से जानें कैसा बीतेगा साल 2026?

Numerology Horoscope 2026: वर्तमान में भविष्य जानने की अनेक विधाएं प्रचलित हैं। अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी भी इनमें से एक है। अंक ज्योतिष पूरी तरह से व्यक्ति के बर्थ डेट पर आधारित है। इसमें व्यक्ति के जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक कहते हैं। इसी के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार साल 2026 एक अत्यंत प्रभावशाली और परिवर्तनकारी वर्ष होने वाला है। इस वर्ष का कुल योग 1 है , जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य शक्ति, अधिकार, नई शुरुआत और नेतृत्व का प्रतीक है। आगे जानिए किस मूलांक वाले व्यक्ति के लिए साल 2026 कैसा रहेगा…


ये भी पढ़ें-
Rahu Rashifal 2026: नए साल में राहु देगा पैसा, नौकरी और सेहत, कौन-सी 5 राशि रहेगी लकी? पढ़ें राशिफल

210
मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19, 28)

यह वर्ष आपके लिए "स्वर्ण काल" जैसा हो सकता है। चूंकि साल का अंक भी 1 है, इसलिए आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी। करियर में पदोन्नति और मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत के लिए यह श्रेष्ठ समय है। हालांकि, सूर्य का प्रभाव अहंकार भी दे सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें-
Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता

310
मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 चंद्रमा का है। इसलिए इस साल मूलांक 2 वालों को संतुलन की आवश्यकता होगी। यह साल आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएगा। भावुकता अधिक रहेगी, जिससे फैसले लेने में कठिनाई हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक शांति बनी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।

410
मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 गुरु ग्रह से संबंधित है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए साल 2026 ज्ञान और विस्तार का वर्ष है। शिक्षा, परामर्श और लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

510
मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 को राहु से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए यह साल अनुशासन की मांग करता है। सूर्य की ऊर्जा आपको भ्रम से बाहर निकालेगी। करियर में अचानक बदलाव आ सकते हैं। यदि आप मेहनत करेंगे, तो अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्राओं के योग हैं, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। भ्रम और शॉर्टकट से दूर रहना ही हितकर होगा।

610
मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14, 23)

मूलांक 5 बुध ग्रह का है। बुध और सूर्य (1) का मेल बुधादित्य जैसी ऊर्जा पैदा करता है। व्यापारियों और संचार क्षेत्र के लोगों के लिए 2026 शानदार रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता तेज होगी। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में सहायक होंगे। यह साल नई स्किल सीखने और खुद को अपडेट करने के लिए बेहतरीन है।

710
मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15, 24)

मूलांक 6 शुक्र ग्रह का है। यह वर्ष मूलांक 6 वालों के लिए विलासिता और प्रेम संबंधों में वृद्धि लाएगा। सूर्य की गर्मी आपके रिश्तों में थोड़ी गरमा-गर्मी पैदा कर सकती है, इसलिए आपसी तालमेल बिठाकर चलें। घर या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कला और फैशन जगत से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे।

810
मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16, 25)

मूलांक 7 को केतु से जोड़कर देखा जाता है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए 2026 आध्यात्मिक जागृति का वर्ष है। आप भौतिक दुनिया के बजाय स्वयं की खोज में अधिक रुचि लेंगे। रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

910
मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17, 26)

मूलांक 8 शनि का है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए ये वर्ष चुनौतीपूर्ण माना हो सकता है। आपको इस साल कड़ी मेहनत करनी होगी। सफलता धीमी लेकिन स्थायी होगी। न्याय और कानून से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर हड्डियों और आंखों का। धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है।

1010
मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)

मूलांक 9 मंगल ग्रह का है। मंगल और सूर्य (1) दोनों अग्नि तत्व हैं। यह साल आपके लिए अपार ऊर्जा और साहस लेकर आएगा। आप कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। रियल एस्टेट और खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए यह साल "बम्पर" रहेगा। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।


 

Read more Photos on

Recommended Stories