Ank Rashifal April 2023: अप्रैल 2023 में किसे होगा ससुराल से फायदा-किसकी सेहत होगी खराब? जानें न्यूमेरोलॉजिस्ट चिराग बेजान दारूवाला से

Ank Rashifal April 2023: अंक ज्योतिष का चलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। विदेश के साथ-साथ ही अब ये विधा हमारे देश में भी फैलती जा रही है। अंक ज्योतिष को अंग्रेजी में न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Mar 31, 2023 10:08 AM IST

110
अप्रैल 2023 का अंक राशिफल...

अंक शास्त्र वैसे तो पाश्चात्य विधा है, लेकिन इस पर वैदिक ज्योतिष का प्रभाव भी देखा जाता है। अंक शास्त्र में हर अंक किसी एक ग्रह को रिप्रेजेंट करता है जैसे अंक 1 सूर्य से संबंधित हैं और अंक 8 शनि से। इस तरह अन्य अंक भी किसी न किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं। अंक ज्योतिष में डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर नामांक, जन्मांक व मूलांक आदि पर विचार किया जाता है। आगे प्रसिद्ध अंक ज्योतिषाचार्य चिराग दारुवाला से जानिए अप्रैल 2023 (Numerology Horoscope April 2023) आपके लिए कैसा रहेगा…

210
अंक 1

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की अपनी समझ से आप अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। विदेश यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप धार्मिक स्वभाव के होंगे। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। इस माह लाभदायक सौदे हो सकते हैं। लेन-देन में लाभ होगा।

310
अंक 2

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने कोई फैसला आपको राहत दे सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्यों में थोड़ी गति आएगी और सहयोग की अपेक्षाएं पूरी होंगी। पार्टनर के साथ अनुकूलता रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आमदनी संतोषजनक नहीं रहेगी, जिससे मन विचलित रहेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा।

410
अंक 3

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी। नए कार्य की ओर अग्रसर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे और समय सुखदायी रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में आसपास के लोग नाराज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नया काम मिलेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पुरानी बातों को लेकर तकरार बढ़ सकती है। मेहनत और काम ज्यादा रहेगा।

510
अंक 4

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने में संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी और व्यापार में विस्तार होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क रहेगा। आमदनी अच्छी बनी रहेगी और आपको सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। महीने पहले और आखिरी दिनों में आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

610
अंक 5

गणेशजी कहते हैं कि इस वर्ष महीने कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। माता-पिता का सुख और सहयोग मिलेगा। इनकम कम और परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। सफलता धीरे-धीरे मिलेगी। काम पूरे होने में थोड़ा विलंब होगा। पार्टनर आपको कई जगहों पर घुमाने ले जाएंगे। व्यापार में कुछ बड़े सौदे अचानक अटक सकते हैं। सेहत के लिए समय मिलाजुला हो सकता है।

710
अंक 6

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने मित्रों और प्रेमियों के साथ मेल-मिलाप बिगड़ने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार में सावधानी से निवेश करें। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो अभी रुकें। यात्रा के योग बन रहे हैं। रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा, प्यार भी मिलेगा। ऑफिस में मेहनत अधिक हो सकती है। नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

810
अंक 7

गणेशजी कहते हैं इस महीने आमदनी में सुधार होगा और मदद मिलेगी। आपको अपने परिवार से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी पीछे हटेंगे और संतान सुखी होगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। मनचाहा रिश्ता मजबूत और गहरा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। किसी कर्मचारी से विवाद न करें।

910
अंक 8

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आमदनी अच्छी रहेगी। भूमि व मकान से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। पर्व-त्योहार में आनंद रहेगा और मनचाहे कार्य समय पर पूरे होंगे। पार्टनर किसी मामले में आपका भरपूर साथ देगा। नौकरी के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी। सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। कुछ पुराने रोगों से राहत मिलेगी।

1010
अंक 9

गणेशजी कहते हैं कि इस महीने संतान का सहयोग मिलेगा और आय भी प्रबल होने की संभावना है। कार्य में गति बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बनेगा। पार्टनर का सहयोग आपको मिलता रहेगा। अपने लव पार्टनर से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीने औसत रहेगा। पुराना रोग आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।


ये भी पढ़ें-

April 2023 Festival Calendar: अप्रैल 2023 के 30 दिनों में से 17 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, जानें पूरे महीने का फेस्टिवल कैलेंडर


Palmistry: हथेली की ये रेखा भी होती है बहुत खास, जिंदगी और मौत के बारे में देती हैं खास संकेत



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos