MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Palmistry: हथेली की ये रेखा भी होती है बहुत खास, जिंदगी और मौत के बारे में देती हैं खास संकेत

Palmistry: हथेली की ये रेखा भी होती है बहुत खास, जिंदगी और मौत के बारे में देती हैं खास संकेत

Palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष के अंतर्गत कई रेखाओं का अध्ययन किया जाता है, मस्तिष्क रेखा भी इनमें से एक है। ये रेखा हमारी मनोस्थिति के बारे में दर्शाती है। कई बार ये शुभ फल देती है तो कई बार अशुभ। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 31 2023, 02:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें मस्तिष्क रेखा से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Asianet News

जानें मस्तिष्क रेखा से जुड़ी खास बातें...

उज्जैन. मस्तिष्क रेखा भी हथेली की प्रमुख रेखाओं में से एक है। कई बार ये रेखा शुभ स्थिति में होती है तो शुभ फल प्रदान करती है और कई अशुभ स्थिति में होती है तो अशुभ फल देती है। मनुष्य का सकारात्मक चिन्तन, नकारात्मक सोच, उसकी संकल्प शक्ति, मानसिक विकृति तथा मानसिक रोगों का पता इसी रेखा के माध्यम से चलता है। मनुष्य की स्मरणशक्ति एवं कल्पना शक्ति का आधारस्तंभ यही मस्तिष्क रेखा है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको जीवनरेखा से जुड़ी कई खास बातें पहले बता चुके हैं। आज हम आपको मस्तिष्क रेखा से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं…

25
नेरो माइंड होता है ऐसा व्यक्ति
Image Credit : Asianet News

नेरो माइंड होता है ऐसा व्यक्ति

जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा छोटी होती है वो नेरो माइंड होता है यानी उसके सोचने-समझने की शक्ति अपेक्षाकृत कम होती है। यही मानसिकता इसे जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है। जिसके हाथ में मस्तिष्क और जीवन रेखा दोनों ही छोटी है, उसकी मृत्यु किसी दुर्घटना में होने की आशंका रहती है।

35
मस्तिष्क रेखा के अंत में हो सितारा
Image Credit : Asianet News

मस्तिष्क रेखा के अंत में हो सितारा

जिस व्यक्ति की हथेली पर मस्तिष्क रेखा का अंत सितारे जैसे निशान पर आकर खत्म होता है, उसकी मृत्यु अचानक होती है। ऐसे लोग किसी घटना-दुर्घटना का शिकार होते हैं या फिर ऐसी किसी बीमारी से इनकी मौत होती है जो अचानक प्राण ले लेती है जैसे हार्ट अटैक। सितारा दुर्घटना का चरमोत्कर्ष बिन्दु होता है।

45
ये निशान भी देते हैं मौत के संकेत
Image Credit : Asianet News

ये निशान भी देते हैं मौत के संकेत

यदि छोटी मस्तिष्क रेखा एवं छोटी जीवन रेखा दोनों का अंत सितारे के निशान पर हो तो विश्वासपूर्वक मृत्यु की भविष्यवाणी की जा सकती है, लेकिन यदि यह स्थिति बाएं हाथ में हो तो मृत्यु की सम्भावना अभिव्यक्त की जा सकती है। यह निशान दायें हाथ पर हो तो वह घटना निश्चित रूप से घटित होगी ही यह दावे के साथ कहा जा सकता है। जितना बड़ा सितारा हो उतनी ही बड़ी दुर्घटना होगी।

55
मस्तिष्क रेखा के अंत में क्रॉस
Image Credit : Asianet News

मस्तिष्क रेखा के अंत में क्रॉस

मस्तिष्क एवं लघु जीवन रेखा के अन्त पर सितारे की जगह यदि क्रॉस दिखलाई पडे़ तो इसका स्पष्ट संकेत है कि मस्तिष्क व जीवन का विद्युत प्रवाह रुक रहा है या रुक जायेगा। यह मृत्यु का ही दूसरा स्वरूप है परन्तु सितारे के बारे में यह घोषणा ज्यादा निश्चयपूर्वक की जा सकती है। ऐसे मामलों में रेखाओं के रंग के साथ-साथ व्यक्ति के हाथ के प्रकार को भी देखना चाहिए।


लेखक परिचय
राजेन्द्र गुप्ता ज्योतिष जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। आप वर्तमान में अजमेर (राजस्थान) में रहकर हस्तरेखा विषय पर निरंतर शोधपरक कार्य कर रहे हैं। आपने एम.ए. दर्शनशास्त्र में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। साथ ही इतिहास और राजनीति शास्त्र विषयों पर भी आपने एम. ए. किया है। साहित्यागार प्रकाशन जयपुर से हिंदी व्याकरण पर आपकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रेडियो-टीवी पर भी आपकी कई खोजपरक रिपोर्ट और वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।


ये भी पढ़ें-

April 2023 Festival Calendar: अप्रैल 2023 के 30 दिनों में से 17 दिन रहेंगे व्रत-त्योहार, जानें पूरे महीने का फेस्टिवल कैलेंडर


Palmistry: किसकी लव लाइफ रहती है परफेक्ट और किसे नहीं मिलता वैवाहिक सुख? जानें हथेली की इन रेखाओं से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved