Aaj ka rashifal 11 March 2023: प्रॉपर्टी से किसे होगा फायदा-किसके खिलाफ रची जाएगी साजिश? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से?

11 मार्च, शनिवार को चैत्र कृष्ण चतुर्थी तिथि है। इस दिन पहले चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, ध्रुव और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

 

Manish Meharele | Published : Mar 10, 2023 8:31 AM IST

उज्जैन. 11 मार्च, शनिवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। राहुकाल सुबह 9:40 से 11:08 तक रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।  शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने फैसले खुद लें, किसी ओर से प्रभावित न हों। काम में सफलता पाने के लिए मेहनत आवश्यक है। बिजनेस में भी किसी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद होने की स्थिति बन सकती है। प्रापर्टी से जुड़े अटके हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका अधिकाशं घर की जिम्मेदारियों में बीतेगा। घर के बडे़ बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना आपकी पहली प्राथिकता होनी चाहिए। विद्यार्थियों को कोई प्रोजेक्ट बनाने का टास्क मिल सकता है, लेकिन उसमें मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च करते समय अपना बजट एक बार जरूर देख लें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आपके समय आपके पक्ष में है। आज आपका अधिकांश समय बाहरी गतिविधियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। मन को शांत रखें और पॉजिटिव सोचें। कुछ लोग बुराई कर आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। धन लाभ की स्थिति आज बन सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको सावधान करने की जरूरत है क्योंकि आपके विरुद्ध कोई साजिश रची जा सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका शांत दिमाग ही आपको सफलता और सम्मान दिलाएगा। दिन की शुरुआत में भागदौड़ हो सकती है।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज किसी बात को लेकर आपका मन विचलित हो सकता है। इसलिए अपने मन पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। आपको अपने अहंकार को काबू में रखना होगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपकी क्षमता लोगों के सामने प्रकट होगी, इसलिए लोगों की चिंता न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभकारी और सुखद स्थिति का निर्माण कर रहा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी से बहस किए बिना शांति और समझ से काम लें। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी बेहतर हो सकती हैं।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको हिसाब-किताब करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। आप आप ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता आज मिल सकती है। किसी भी दस्तावेज पर साइन करते समय उसे ठीक से पढ़ लें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ कुछ कहा-सुनी हो सकती है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप समस्या को और बढ़ा सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात संभव है।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी कोई राज की बात सबको पता चल सकती है, जिसे कारण आपके इमेज खराब हो सकती है। आज आप नकारात्मक लोगों के साथ रहने से बचें। बिजनेस से जुड़ी कोई नई योजना आज शुरू हो सकती है। निवेश के लिए भी आज का दिन बहुत खास है। आपको सम्मान भी मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आप आप किसी दूसरे पर भरोसा न करें और स्वयं ही सारे फैसले लें। आज आपको किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस नॉलेज रखने वाले लोगों के साथ कुछ समय बिताने से फायदा होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको घर के बुजुर्गों से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अपने दिमाग पर काबू रखें और अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। आज आप आप आगे बढ़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आपके दुश्मन सक्रिय होकर आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको उच्चाधिकारियों और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मन में अप्रसन्नता की सम्भावना के समान कुछ भय रहेगा, लेकिन यह केवल आपका भ्रम है इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी आज मिल सकती है।



ये भी पढ़ें-

Palmistry: जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो क्या होता है, क्या ये मौत का संकेत है?


Rangpanchami 2023: कब है रंगपंचमी, क्यों मनाते हैं ये पर्व? इस त्योहार से जुड़ी ये 5 परंपराएं हैं सबसे अलग


Sankashti Chaturthi March 2023: 2 दिन किया जाएगा चैत्र मास का संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kanpur Viral Video : ट्रैफिक सिपाही की सरेआम दबंगई, कार चालक पर बरसाया थप्पड़
Randeep Surjewala LIVE: NEET पेपर लीक पर Randeep Surjewala ने किया बड़ा खुलासा ।
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
Lok Sabha Speaker : कौन होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हुई अहम बैठक
संसद भवन परिसर में क्यों खिसकाई जा रही मूर्तियां? जानिए सभी सवालों का क्या है जवाब