
17 December 2025 Ka Rashifal: 17 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, मेहतन का फायदा प्राप्त होगा। मिथुन राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे, दौड़भाग ज्यादा रहेगी। कर्क राशि वाले को सफलता मिलेगी, बुजुर्गों का आशर्वाद भी प्राप्त होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?
इस राशिके लोगों को पेट के रोग परेशान करेंगे, इसलिए ये अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ मामलों में बाधाओं को सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Shani Dhanu Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी बेहाल, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये साल?
इस राशि के लोगों को पहले की गई मेहनत का फायदा आज मिलेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे जिससे इन्हें फायदा भी होगा। लाइफ में अचानक कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।
इस राशि के लोगों को करियर से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं। दौड़भाग कुछ ज्यादा रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। किसी बात को लेकर मन बहुत खुश रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है। संतान पर नजर रखें।
आज आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। लोग मीठी बातें बोलकर अपना काम निकलवा सकते हैं लेकिन बाद में आपको परेशानी होगी। वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। समाज सेवा में आपकी रूचि रहेगी। लव लाइफ ठीक रहेगी।
आज नई संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उन्हें विशेष सम्मान मिलेगा। पैसों की तंगी दूर हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। दिन अच्छा बीतेगा।
किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। आंखों से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उन्हें अभी रूकना होगा। निजी स्वार्थ के लिए ये कोई गलत फैसला ले सकते हैं। संतान से विवाद होगा।
जो लोग प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े हैं, उन्हें फायदा होगा। इन्हें अपनी गलतियों का अहसास हो सकता है। प्रेम संबध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ आनंद में समय बीतेगा। नया मकान-दुकान खरीद सकते हैं।
इस राशि के लोग आज भूलकर भी पैसा इन्वेस्ट न करें। पेट के रोग परेशान करेंगे। घर के कामों में मन नहीं लगेगा। वर्क प्लेस पर कोई आपका अपमान कर सकता है इसलिए आप दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने विचार दूसरों पर न थोपने से बचें।
आज आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है।
आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, हो सकता है योगा और ध्यान भी करने लगें। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लोग आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ है।
आज लोग किसी बात पर आपकी आलोचना कर सकते हैं। आपको अपनी मानसिक स्थिति पॉजिटिव बनाए रखनी है। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। बिजनेस में बड़ा फायदा होगा। नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।