Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से

Published : Dec 16, 2025, 02:30 PM IST
Shani Kumbh Rashifal 2026

सार

Shani Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि पर पूरे साल शनि की साढ़ेसाती रहेगी, जिसके चलते ये समय इनके लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला हो सकता है। साल 2026 में इनके जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे।

Kumbh Rashi Par shani ki dasha 2026: साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेंगे जिसके चलते कुंभ राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। उतरती हुई साढ़ेसाती मिले-जुले फल देने वाली रहती है। यानी इस साल इनके जीवन में कुछ अच्छी बातें भी होंगी और कुछ निगेटिव भी। यानी कभी धन लाभ होगा तो कभी धन हानि। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इस साल में बनी रहेंगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2026 में शनि ग्रह कुंभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Makar Rashifal 2026: सफलता या असफलता, क्या आएगा आपके हिस्से में? जानें शनि राशिफल से

साल 2026 में कुंभ राशि पर शनि का कैसा असर होगा?

इस साल कुंभ राशि पर उतरती हुई साढ़ेसाती रहेगी। यानी ये साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा जो मिले-जुले प्रदान करेगा। पिछले कुछ सालों की अपेक्षा ये साल थोड़ा कम परेशान करने वाला कहा जा सकता है। पहले की गई मेहनत का फल इस साल में आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पैरों में चोट-मोच लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अविवाहितों के विवाह संबंध तय हो सकते हैं। इस साल आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें। अटका हुआ पैसा इस साल मिल सकता है और कर्ज भी चुकता करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?

वक्री शनि करेगा परेशान

साल 2026 में शनि 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक वक्री स्थिति में रहेगा। ये समय थोड़ा ज्यादा परेशान करने वाला हो सकता है। कोई अपना ही व्यक्ति पैसों के लालच में आपको धोखा दे सकता है। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है जिसमें काफी पैसा खर्च होगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम आपको करने पड़ेंगे। बिजनेस में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

कुंभ राशि के लिए शनि के उपाय

1. हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल से अभिषेक करें।
2. शमी के पौधे में रोज जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक भी लगाएं।
3. जरूरतमंदों की मदद करें जैसे उन्हें भोजन, अनाज, कपड़े आदि चीजों का दान करें।
4. शनिदेव के मंत्रों का जाप स्वयं करें या किसी योग्य विद्वान से अपने निमित्त करवाएं।
5. शनिवार को उपवास रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज