
Dhanu Rashi Par shani ki dasha 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 शनि के दृष्टिकोण से ठीक नहीं रहेगा। इस पूरे साल मीन राशि में शनि रहेगा। यहां से शनि की आठवीं दृष्टि धनु राशि रहेगी, जिसके चलते शनि की ढैय्या का प्रभाव पूरे साल रहेगा। शनि की ढैय्या को बहुत अशुभ माना जाता है। ये पूरे ढाई साल की होती है। इस दौरान लोगों को एक के बाद एक अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह धनु राशि पर कैसा असर डालेगा…
ये भी पढ़ें-
Shani Kanya Rashifal 2026: क्या कन्या राशि वालों पर रहेगी शनि की बुरी नजर? जानें राशिफल से
इस पूरे साल शनि मीन राशि में रहेगा, जिसके कारण धनु राशि में ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा। जिसके कारण इस राशि के लोगों के साथ कोई अशुभ घटना हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बुरा समाचार भी इन्हें मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। इस साल अपने और परिवार वालों के उपचार पर इनका काफी पैसा खर्च होगा। दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। कुल मिलाकर ये समय धनु राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?
27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा। ये समय धनु राशि वालों के लिए थोड़ा मिला-जुला रहेगा यानी इन्हें कुछ मामलों में सफलता भी मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार की स्थिति बनेगी। अगर कोई काम अटके हुए हैं तो वे इस समय पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में आंशिक सफलता मिलेगी।
1. प्रत्येक अमावस्या तिथि पर कुष्ठ रोगियों को भोजन का दान करें।
2. मंदिर के अन्नक्षेत्र में तिल और तेल का का दान करें।
3. किसी ब्राह्मण से शनि के मंत्रों का जाप करवाएं।
4. हर शनिवार को काली गाय को हरा चारा खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें।
5. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।