Shani Tula Rashifal 2026: नए साल में तुला राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें भविष्यफल

Published : Dec 16, 2025, 12:00 PM IST
Shani Tula Rashifal 2026

सार

Shani Tula Rashifal 2026: शनि की स्थिति इस साल तुला राशि वालों के लिए अच्छी रहेगी यानी इन्हें शनि के कारण किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा बल्कि इनके अटके हुए कामों में गति आएगी व अन्य फायदे भी होंगे।

Tula Rashi Par shani ki dasha 2026: शनि का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है क्योंकि जिस भी राशि पर शनि की बुरी नजर होती है, उससे संबंधित लोगों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। कईं बार शनि से प्रभावित लोग लंबे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेगा, जिसके चलते तुला राशि वालों को राहत मिलेगी। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह तुला राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Kanya Rashifal 2026: क्या कन्या राशि वालों पर रहेगी शनि की बुरी नजर? जानें राशिफल से

साल 2026 में तुला राशि पर शनि का क्या असर होगा?

शनि का मीन राशि में होना तुला राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। इस राशि के लोगों को शनि के कारण किसी भी तरह की कोई बड़ी परेशानी इस साल नहीं होगी। इनके बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया तो वह भी वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। विदेश जाने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। इस साल ये नया वाहन या मकान आदि भी खरीद सकते हैं। इनके संचित धन यानी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख के लिए भी ये साल अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shani Singh Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, सिंह राशि वाले क्या उपाय करें?

138 दिन वक्री रहेगा शनि

हर साल शनि ग्रह लगभग 4 महीनों के लिए वक्री होता है यानी टेढ़ी चाल चलता है। इस बार शनि 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक पूरे 138 दिन शनि वक्री रहेगा। इस दौरान तुला राशि वालों को कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान संभव है। इस दौरान ये किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।

तुला राशि के लिए शनि के उपाय

1. इस राशि के लोग शनिदेव की रोज पूजा करें और नीले फूल चढ़ाएं।
2. घर में शनि यंत्र की स्थापना करें और रोज इसके दर्शन करें।
3. शनि से संबंधित चीजें जैसे जूते-चप्पल, तिल, तेल, छाता आदि चीजों का दान जरूरतमंदों को करें।
4. शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
5. हर शनिवार शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत