Shani Kanya Rashifal 2026: क्या कन्या राशि वालों पर रहेगी शनि की बुरी नजर? जानें राशिफल से

Published : Dec 16, 2025, 10:27 AM IST
Shani Kanya Rashifal 2026

सार

Shani Kanya Rashifal 2026: साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस साल इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

kanya Rashi Par shani ki dasha 2026: नवग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसलिए इसका नाम शनै:चर है यानी धीमी गति से चलने वाला। शनिदेव धीमी गति से क्यों चलते हैं, इससे संबंधित एक कथा भी धर्म ग्रंथों में बताई गई है। शनि साल 2026 में पूरे समय मीन राशि में रहेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह कन्या राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Singh Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, सिंह राशि वालें क्या उपाय करें?

साल 2026 में कन्या राशि पर शनि का क्या असर होगा?

शनि के दृष्टिकोण से देखें तो साल 2026 में शनि ग्रह की स्थिति कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। इस दौरान इन्हें पुराने रोगों में आराम मिलेग। साल में बार-बार धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी इस साल बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी होगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस साल सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कोर्ट-केस में सफलता मिलेगी। युवाओं को कला के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shani Kark Rashifal 2026: शुभ या अशुभ, नए साल में शनि कैसा असर डालेगा कर्क राशि पर? पढ़ें राशिफल

138 दिन रहें सावधान

27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक पूरे 138 दिन शनि वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इस दौरान कन्या राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। हालांकि कोई बड़ा नुकसान इस समय नहीं होगा लेकिन परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। मोटापे के कारण सेहत से जुड़ी अन्य परेशानियां हो सकती है। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

कन्या राशि के लिए शनि के उपाय

1. प्रत्येक शनिवार शनि के मंत्रों का जाप करें। इसके लिए काली तुलसी की माला का उपयोग करें।
2. शमी के पौधे पर जल चढ़ाएं।
3. हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को करें।
4. गायों के लिए गौशाला में चारे का दान करें।।
5. हर शनिवार शनिदेव की पूजा करें और तेल से अभिषेक करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shani Singh Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, सिंह राशि वाले क्या उपाय करें?
Shani Kark Rashifal 2026: शुभ या अशुभ, नए साल में शनि कैसा असर डालेगा कर्क राशि पर? पढ़ें राशिफल