Shani Kark Rashifal 2026: शुभ या अशुभ, नए साल में शनि कैसा असर डालेगा कर्क राशि पर? पढ़ें राशिफल

Published : Dec 16, 2025, 10:06 AM IST
Shani Kark Rashifal 2026

सार

Shani Kark Rashifal 2026: इस साल शनि का कोई भी दुष्प्रभाव कर्क राशि पर नहीं रहेगा, जिसके चलते इन्हें बहुत से मामलों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे। सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा।

Kark Rashi Par shani ki dasha 2026: शनि की ढैय्या को बहुत ही अशुभ माना जाता है। जिस भी राशि पर इसका प्रभाव होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्क राशि वाले साल 2025 में ही शनि की ढैय्या से मुक्त हुए हैं जिसके चलते साल 2026 इनके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इनकी सेहत, धन, मान-सम्मान आदि सभी में वृद्धि होने के संकेत इस साल मिल रहे हैं। अगर ये कहा जाए कि साल 2026 इनके लिए गोल्डन पीरियड रहेगा तो गलत नहीं होगा। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें राशिफल और उपाय

साल 2026 में कर्क राशि पर शनि का क्या असर होगा?

शनि की ढैय्या से मुक्ति के बाद ही से इस राशि वालों का गोल्डन पीरियर शुरू हो चुका है जो इस साल भी जारी रहेगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी जिसका फायदा भी इन्हें मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि इस साल मिल सकती है। इस राशि के लोग बेरोजगार है, उन्हें मनचारी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। लव लाइफ भी पहले से काफी शानदार रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Shani Vrishbha Rashifal 2026: वृष राशि के लिए नया साल शुभ या अशुभ? जानें शनि राशिफल से

138 दिन शुभ फलों में आएगी कमी

शनि के वक्रत्व काल में यानी 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 के बीच इस राशि के लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन फिर भी अधिक परेशानी नहीं होगी। इस समय सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। दुश्मन सक्रिय होकर आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं हालांकि आप इनकी इमेज फिर भी साफ-सुथरी बनी रहेगी।

कर्क राशि के लिए शनि के उपाय

1. किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेकर शनि के मंत्रों का जाप करें या फिर नीलम रत्न भी धारण कर सकते हैं। पहले इसे धारण करने के नियमों में जरूर जान लें।
2. तेल में अपनी छाया देखकर इसे शनि का दान लेने वालों को दे दें।
3. मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे शुभ फल मिलेंगे।
4. घर में जब भी कोई भिक्षुक आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी इच्छा अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर दें।
5. अगर आप अधिकारी हैं तो अपने अधीन काम करने वालों लोगों को परेशान न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज