Shani Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों पर शनि का प्रभाव पहले की अपेक्षा इस साल काफी बेहतर रहेगा। इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली दस्तक देगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। साल के बीच का समय थोड़ा संभल कर रहने वाला है।
Mithun Rashi Par shani ki dasha 2026: शनि के बारे में कहा जाता है कि ये ग्रह सिर्फ अशुभ फल ही देता है लेकिन ऐसा नहीं है। शनि जिस पर भी मेहरबान हो जाए उसे माला-माल कह देता है और उसे रंक से राजा भी बना देता है। मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 में कुछ ऐसी ही स्थिति बनेगी। यानी इस साल मिथुन राशि वालों पर शनि की शुभ दृष्टि रहेगी। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ अन्य कईं फायदे भी इस समय में होंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2026 में शनि ग्रह मिथुन राशि पर कैसा असर डालेगा…
ये भी पढ़ें-
Shani Vrishbha Rashifal 2026: वृष राशि के लिए नया साल शुभ या अशुभ? जानें शनि राशिफल से
साल 2026 में मिथुन राशि पर शनि का क्या असर होगा?
साल 2026 में शनि आपकी राशि से दसवें स्थान पर रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। इस दौरान इन्हें धन लाभ होगा और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है। इस साल ये नया मकान, प्लाट या अन्य कोई अचल संपत्ति जैसे खेत या फार्म हाउस आदि खरीद सकते हैं। संतान से सुख मिलने के योग भी बन रहे हैं। इनके बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में अधिकारी इनसे काफी खुश रहेंगे। कुल मिलाकर साल 2026 मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Shani Mesh Rashifal 2026: मेष राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा साल?
138 दिन रहें संभलकर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2026 में 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक शनि वक्री रहेगा। ये समय मिथुन राशि वालों के लिए परेशानी वाला हो सकता है हालांकि कोई बड़ा नुकसान इस समय नहीं होगा लेकिन फिर भी इस दौरान ये किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। अपने गुप्त राज किसी के सामने जाहिर न करें नहीं तो ये बातें लीक हो सकती हैं। जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए शनि के उपाय
1. इस राशि के लोग घर में शनि यंत्र की स्थापना करे रोज इसकी पूजा करें।
2. शनिवार को उपवास करें और उड़द दाल की खिचड़ी का भोग शनिदेव को भोग लगाएं। इसी खिचड़ी से अपना व्रत पूर्ण करें।
3. शनि के मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें।
4. शमी वृक्ष की पूजा करें और रोज जल चढ़ाएं।
5. काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी योग्य ज्योतिषी की बताई विधि के अनुसार पहनें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
