Shani Vrishbha Rashifal 2026: मीन राशि में शनि का होना वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। यानी साल 2026 में शनि के कारण वृषभ राशि वालों को कुछ फायदे भी होंगे और कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

Vrishbha Rashi Par shani ki dasha 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह कहा गया है यानी जिस पर भी शनि की बुरी नजर लग जाए उसका बचना बहुत ही मुश्किल होता है। साल 2026 की बात करें तो इस समय शनि पूरे साल मीन राशि में ही गोचर रहेगा। शनि की ये स्थिति वृष राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। इनके कुछ बिगड़ते काम बन भी सकते हैं और कुछ कामों में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आगे उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए साल 2026 में शनि ग्रह वृषभ राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Mesh Rashifal 2026: मेष राशि पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा साल?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2026 में वृषभ राशि पर शनि का क्या असर होगा?

शनि का मीन राशि में होना वृषभ राशि वालों के लिए ठीक-ठाक फल देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है हालांकि ये नौकरी उनकी पसंद के अनुसार नहीं रहेगी। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जो लोग इस समय इनवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, उन्हें अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है वह इस साल वापस मिल सकता है। बैंक बैलेंस में थोड़ी-बहुत बढ़त मिलेगी।

शनि के वक्री काल में रहें संभलकर

साल 2026 में 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक शनि वक्री रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा।ये 138 दिन वृषभ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इस समय इनके जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं जैसे सेहत खराब हो सकती है। छोटी-मोटी धन हानि के योग बन सकते हैं। संपत्ति को लेकर नया विवाद शुरू हो सकता है। इस समय इन्हें वाहन भी संभालकर चलाना होगा।

वृषभ राशि वालों के लिए शनि के उपाय

1. इस राशि के लिए शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए प्रति शनिवार शनिदेव की पूजा करें और उपवास रखें।
2. बैंगनी रंग के रूमाल हमेशा अपने पास रखें।
3. हर शनिवार शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक सरसों के तेल से करें और नीले फूल चढ़ाएं।
4. गरीबों को जूते-चप्पल, छाते, लोहे के बर्तन आदि चीजों का दान करें।
5. घर की छत पर पक्षियों के लिए अनाज और पानी रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।