Shani Singh Rashifal 2026: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, सिंह राशि वाले क्या उपाय करें?

Published : Dec 16, 2025, 10:14 AM IST
Shani Singh Rashifal 2026

सार

Shani Singh Rashifal 2026: साल 2026 में पूरे समय सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का असर रहेगा, जिसे देखते हुए ये कह सकते हैं ये साल इस राशि के लोगों के लिए परेशानियों भरा रहेगा। इन्हें कदम-कदम पर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

Singh Rashi Par shani ki dasha 2026: साल 2026 में जिन 2 राशियों पर शनि की ढैय्या रहेगी, उनमें से सिंह राशि में भी एक है। शनि की स्थिति सिंह राशि वालों को कदम-कदम पर परेशान करेगी। कईं बार मुश्किल हालातों का सामना इन्हें करना पड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह सिंह राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Kark Rashifal 2026: शुभ या अशुभ, नए साल में शनि कैसा असर डालेगा कर्क राशि पर? पढ़ें राशिफल

साल 2026 में सिंह राशि पर शनि का क्या असर होगा?

साल 2026 में पूरे समय शनि ग्रह मीन राशि में रहेगा। यहां से पांचवी राशि है सिंह यानी इस राशि पर पूरे साल शनि की ढैय्या रहेगी। इस साल शनिदेव छोटी-छोटी बातों पर इनकी परीक्षा लेंगे। इन्हें संतान की सेहत की चिंता सताएगी। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में किसी की सेहत खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी-बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, डिप्रेशन में भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें राशिफल और उपाय

वक्री शनि के दौरान रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक जब शनि वक्री रहेगा यानी उल्टी चाल चलेगा। इस समय सिंह राशि वालों को और भी ज्यादा परेशनियों का सामना करना पड़ेगा। कोई घटना-दुर्घटना इस दौरान हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ये लोग ले सकते हैं।

सिंह राशि के लिए शनि के उपाय

1. राजा दशरथ द्वारा लिखा गया शनि स्त्रोत का पाठ करें।
2. शनिदेव को तिल से बने पकवानों जैसे पुरी-भजिए, मालपुए आदि का भोग लगाएं।
3. अमावस्या तिथि पर मछलियों के लिए नदी या तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
4. काले भैंसे को काले चने खिलाएं।
5. शनिदेव के इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shani Kark Rashifal 2026: शुभ या अशुभ, नए साल में शनि कैसा असर डालेगा कर्क राशि पर? पढ़ें राशिफल
Shani Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें राशिफल और उपाय