Shani Vrischik Rashifal 2026: अच्छा या बुरा, शनि कैसा असर डालेगा वृश्चिक राशि पर?

Published : Dec 16, 2025, 12:35 PM IST
Shani Vrischik Rashifal 2026

सार

Shani Vrischik Rashifal 2026: साल 2025 से शुरू हुआ वृश्चिक राशि वालों का अच्छा समय इस साल भी जारी रहेगा। इनके जीवन में शनि के कारण कोई भी परेशानी नहीं आएगी। खुशहाली और धन-संपत्ति मिलने के योग भी बनेंगे।

Vrischik Rashi Par shani ki dasha 2026: वृश्चिक राशि वाले पिछले साल ही शनि की ढैय्या से मुक्त हुए हैं, इसके बाद से इस राशि राशि के लोगों को काफी राहत महसूस हुई है। ये राहत इस साल भी जारी रहेगी। शनि की ढैय्या के कारण इनके जो भी काम रूके हुए थे वे इस साल पूरे हो सकते हैं। अगर कहा जाए कि साल 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए सपने पूरे करने वाला रहेगा तो गलत नहीं होगा। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह वृश्चिक राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Tula Rashifal 2026: नए साल में तुला राशि पर कैसा होगा शनि का असर? जानें भविष्यफल

साल 2026 में वृश्चिक राशि पर शनि का क्या असर होगा?

इस पूरे साल शनि की स्थिति वृश्चिक राशि वालों के लिए ठीक रहेगी। इनके जीवन में कोई भी बड़ी परेशानी इस साल नहीं आने वाली है। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई प्रसंग जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश आदि हो सकता है। सेहत भी इस साल आपकी पहले से काफी बेहतर रेहगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में पहले की अपेक्षा सकारात्मक रहने वाली है।

ये भी पढ़ें-
Shani Kanya Rashifal 2026: क्या कन्या राशि वालों पर रहेगी शनि की बुरी नजर? जानें राशिफल से

इस समय रहें सावधान

हर साल की तरह इस साल भी शनि एक निश्चित समय के लिए वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा। इस बार शनि का वक्रत्व काल 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान इन्हें हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है लेकिन डर की कोई बात नहीं रहेगी। लव लाइफ में नोंक-झोंक संभव है। पैसों के कारण किसी से विवाद संभव है। संतान के कारण परेशानी होगी।

वृश्चिक राशि के लिए शनि के उपाय

1. घर में शमी का पौधा लगाकर रोज इसमें जल चढ़ाएं।
2. हर शनिवार शनिदेव को उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और स्वयं भी भोजन के रूप में यही खाएं।
3. गरीबों को काले कंबलों का दान करें। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
4. रोज सुबह शनि चालीसा का पाठ करें। रोज संभव न हो तो सिर्फ शनिवार को भी ये उपाय कर सकते हैं।
5. रोज शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज