Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से

Published : Dec 16, 2025, 03:10 PM IST
Shani Meen Rashifal 2026

सार

Shani Meen Rashifal 2026: मीन राशि पर पूरे साल शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा। जिसके चलते इन्हें धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कईं बार अपमान की स्थिति भी इनके साथ बनेगी।

Meen Rashi Par shani ki dasha 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के 3 चरण होते हैं। शनि जिस राशि में होता है, उस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण माना जाता है। यही स्थिति इस साल मीन राशि वालों पर रहेगा क्योंकि इस पूरे साल में शनि मीन राशि में ही गोचर करेगा। शनि की ये स्थिति मीन राशि वालों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाली रहेगी। आगे जानिए साल 2026 में शनि ग्रह मीन राशि पर कैसा असर डालेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Kumbh Rashifal 2026: साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुभ रहेगा या अशुभ? जानें शनि राशिफल से

साल 2026 में मीन राशि पर शनि का कैसा असर होगा?

साल 2026 में शनि पूरे समय मीन राशि में रहेगा। शनि का मीन राशि में होना इस राशि के लोगों के जीवन में बड़ी उथल-पुथल का कारण बन सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी पूरे समय बनी रहेंगी। बिजनेस में नुकसान की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी अनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है या आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार भी हो सकते हैं। पेट से जुड़े रोग परेशान करेंगे इसलिए इस समय खाने-पीने को लेकर विशेष सावधानी आपको रखनी चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए भी ये समय ठीक नहीं है।
 

ये भी पढ़ें-
Shani Makar Rashifal 2026: सफलता या असफलता, क्या आएगा आपके हिस्से में? जानें शनि राशिफल से

इस समय रहें सावधान

27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक वक्री स्थिति में रहेगा। ये स्थिति मीन राशि वालों के लिए और भी ज्यादा परेशान करने वाली रहेगी। इस दौरान इनका एक्सीडेंट भी हो सकता है इसलिए ये वाहन आदि संभालकर चलाएं और रिस्क वाला कोई भी काम न करें। इस समय मीन राशि वाले किसी षड़यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। इन 138 दिनों में इन्हें विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

मीन राशि के लिए शनि के उपाय

1. हर शनिवार शनिदेव को मीठी पूड़ी का भोग लगाएं और स्वयं भी वही खाएं।
2. अमावस्या तिथि पर काले तिल नदी में प्रवाहित करें। इससे शनिदेव के साथ-साथ पितरों की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
3. लोहे के बर्तन, तेल, अनाज, कंबल आदि का दान जरूरतमंदों को करें।
4. शनि का रत्न नीलम विधि-विधान से धारण करें लेकिन इसके पहले किसी योग्य विद्वान से सलाह जरूर लें।
5. शनि चालीसा का पाठ हर शनिवार को करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज