18 सितंबर 2023 को किसे होगा प्रॉपर्टी से फायदा-किसकी सेहत हो सकती है खराब? जानें डेली राशिफल से

18 सितंबर, सोमवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद स्वाति नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:48 से 09:19 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Sep 17, 2023 4:02 AM IST

उज्जैन. 18 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है, ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि वालों का मित्रों से मतभेद हो सकता है, विरोधी भी इनका अहित करने की कोशिश करेंगे। कर्क राशि वालों की सेहत बिगड सकती है, इन पर काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
18 सितंबर मेष राशिफल के अनुसार, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। बिजनेस की नई योजना बन सकती है। आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी बात सुनने से आपको खुशी होगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
18 सितंबर आज का वृषभ राशिफल, छोटी सी बात को लेकर घर में बेवजह तनाव हो सकता है, इसलिए ज्यादा गुस्सा करने से बचें। कुछ निजी कार्यों के कारण आप कार्यस्थल पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या हल होगी।

मिथुन राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज का राशिफल मिथुन राशि, यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसे बाहर ही सुलझा लें। किसी छोटी सी बात पर मित्रों से मतभेद हो सकता है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आज किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कर्क राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
18 सितंबर कर्क राशिफल के अनुसार, काम का अधिक बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। अपना काम दूसरों के साथ भी साझा करें। बिजनेस में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेगा। दूसरों के पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें तो बेहतर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

सिंह राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
18 सितंबर आज का सिंह राशिफल, किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपके लिए खुशी लेकर आएगी। स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट में असफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद हो सकता है। तनाव और अवसाद से बचें।

कन्या राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का राशिफल कन्या राशि, कोई मंहगी वस्तु खो सकती है। घर के रख-रखाव और नवीनीकरण संबंधी योजनाएँ बनेंगी। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। स्वभाव और कार्यशैली में बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी आपकी दिखावटी गतिविधि आपको ही नुकसान पहुंचा सकती है।

तुला राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
18 सितंबर तुला राशिफल के अनुसार, जोखिम भरे कामों से बचें। कुछ बड़े खर्चे भी सामने आ सकते हैं। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थान की यात्रा करें। बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
18 सितंबर आज का वृश्चिक राशिफल, किसी दूसरे की जिम्मेदारी न लें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम करने से सफलता मिलेगी। पेट संबंधीरोग परेशान कर सकते हैं। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने पड़ सकते हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

धनु राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का राशिफल धनु राशि, अचानक कोई बड़ा खर्च बजट बिगाड़ सकता है। तनाव लेने के बजाय धैर्य रखना बेहतर है। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत से जुड़ी पेरशानियां आज दूर हो सकती है।

मकर राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
18 सितंबर मकर राशिफल के अनुसार, अजनबी पर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। गलत खर्चों पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा। युवा वर्ग अपने काम में सफल रहेगा। बिजनेस में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से नई ऊर्जा का अहसास होगा।

कुंभ राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
18 सितंबर आज का कुंभ राशिफल, संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए समय अनुकूल है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना आवश्यक है। बातचीज करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। अजनबी से मुलाकात नई दिशा दे सकती है।

मीन राशिफल 18 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज का राशिफल मीन राशि, अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। किसी भी तरह के व्यवसाय में हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखना जरूरी है। आपका प्रयास सभी काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

18 या 19 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र


हलवे से खीर तक...गणेश उत्सव में विघ्नहर्ता को लगाएं 10 भोग


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Iron Dome, David's Sling, Arrow: जानें कैसे इजराइल ने रोकी ईरान की ओर से दागी गईं 200 मिसाइलें
Pune Helicopter Crash: पुणे में उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर, जानें क्या है हादसे की वजह
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
LIVE: पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों और कोचों के लिए सम्मान कार्यक्रम