
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है, सूर्य भी इनमें से एक है। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ जाता है। 17 सितंबर 2023 को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसे कन्या संक्रांति कहा जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 september 2023)
17 सितंबर 2023, दिन रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 11 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। रविवार की सुबह हस्त नक्षत्र 10 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म, इंद्र, द्विपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:54 से 06:25 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशइ में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
17 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Sep 17 7:55 AM
चन्द्रास्त - Sep 17 7:50 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:45 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM – 05:29 AM
17 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:21 PM – 1:52 PM
कुलिक - 3:23 PM – 4:54 PM
दुर्मुहूर्त - 04:48 PM – 05:36 PM
वर्ज्यम् - 06:44 PM – 08:28 PM
करना है पति को इम्प्रेस तो हरतालिका तीज पर पहनें राशि अनुसार खास ड्रेस
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।