17 सितंबर 2023 को किसे मिलेगी बेड न्यूज-किसे होगा बिजनेस में फायदा? जानें डेली राशिफल से

17 सितंबर, रविवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मानस और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म, इंद्र, द्विपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Sep 16, 2023 8:29 AM IST

उज्जैन. 17 सितंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का पैसा अटक सकता है, बिजनेस में इन्हें परेशानी होगी। वृषभ राशि वाले यात्रा पर जानें से बचें और सेहत का भी ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों के डेली रुटीन में बदलाव आएगा, इन्हें बिजनेस में बड़ा आर्डर मिल सकता है। कर्क राशि वाले खान-पान में सावधानी रखें, इन्हें पेट के रोग परेशान करेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें कैसा बीतेगा दिन…

मेष राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
17 सितंबर मेष राशिफल के अनुसार, लंबे समय से अटका पैसा मिल सकता है। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलों में मन निराश हो सकता है। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। धन लाभ का मौका मिलेगा, जिसका आप भरपूर फायदा उठा सकेंगे।

वृषभ राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
17 सितंबर आज का वृषभ राशिफल, आज यात्रा पर जाने से बचें। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर के ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ ठीक रहेगी, लेकिन सेहत के मामलों में ध्यान देना होगा। युवाओं अपने लक्ष्य को पाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।

मिथुन राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज का राशिफल मिथुन राशि, कोई बुरी खबर आपको आज मिल सकती है। पैसों के मामलों में सावधानी बनाए रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। डेली रुटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

कर्क राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
17 सितंबर कर्क राशिफल के अनुसार, गलत खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है। अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यापार में कोई नया पार्टनर मिल सकता है। पार्टनर से विवाद हो सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें। पेट के रोग परेशान करेंगे।

सिंह राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Sinh Rashifal)
17 सितंबर आज का सिंह राशिफल, किसी वजह से पारिवारिक रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। आज धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी करीबी की मदद करके आपको ख़ुशी होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का राशिफल कन्या राशि, दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। सरकारी मामले उलझ सकते हैं। गैस और कब्ज के कारण पेट खराब हो सकता है। किसी बड़े बिजनेसमैन से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति रहेगी। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज का राशिफल तुला राशि, घर के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे दौड़भाग की स्थिति बनेगी। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर विचार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद संभव है।

वृश्चिक राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
17 सितंबर आज का वृश्चिक राशिफल, बिजनेस में आज बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, किसी प्रकार की चोट लग सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

धनु राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का राशिफल धनु राशि, बिन बुलाए मेहमान आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी यात्राओं से लाभ होगा। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। दिन सुखपूर्वक बीतेगा। किसी से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं।

मकर राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज का राशिफल मकर राशि, अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। संतान को लेकर तनाव रहेगा। बिजनेस में नए संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण एलर्जी या संक्रमण हो सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। समय के सही तरीके से उपयोग कर पाएंगे।

कुंभ राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
17 सितंबर आज का कुंभ राशिफल, भाई-बहनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। वर्क प्लेस पर साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ का तनाव बढ़ सकता है। यश और सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशिफल 17 सितंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज का राशिफल मीन राशि, जिद्दी स्वभाव परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। घर में किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पैसों के मामले में दूसरों पर भरोसा न करें।


ये भी पढ़ें-

18 या 19 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र


करना है पति को इम्प्रेस तो हरतालिका तीज पर पहनें राशि अनुसार खास ड्रेस


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!