Aaj Ka Panchang 16 सितंबर 2023: उत्पात और मृत्यु योग में बीतेगा दिन, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Sep 16, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-16-Sept-2023

सार

16 सितंबर, शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:50 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 15-15 दिनों के दो पक्ष होते हैं। इन्हें कृष्ण व शुक्ल पक्ष कहा जाता है। महीने की शुरूआत कृष्ण पक्ष से होती है। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। इसके अगले दिन से शुक्ल पक्ष शुरू हो जाता है। इस बार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की शुरूआत 16 सितंबर, शनिवार से हो रही है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

16 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 september 2023)
16 सितंबर 2023, दिन शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 09.17 तक रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार की सुबह 07:36 तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

16 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Sep 16 7:05 AM
चन्द्रास्त - Sep 16 7:20 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM – 12:46 PM
अमृत काल - 03:25 AM – 05:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM – 05:29 AM

16 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:52 PM – 3:24 PM
कुलिक - 6:17 AM – 7:48 AM
दुर्मुहूर्त - 07:54 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 04:51 PM – 06:37 PM


ये भी पढ़ें-

18 या 19 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? उज्जैन के ज्योतिषी से जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र


क्यों किया जाता है हरतालिका तीज व्रत, क्यों आप जानते हैं इस पर्व से जुड़ी ये रोचक कथा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज