22 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 22 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

22 अगस्त, मंगलवार को स्वाती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे ध्वजा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:44 से 09:19 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 21, 2023 8:15 AM IST

उज्जैन. 22 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, इनकी धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। वृषभ राशि वाले युवाओं का करियर में सफलता मिलेगी, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कर्क राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, इन्हें दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 22 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, काम को टालने की कोशिश भारी पड़ेगी। कोई दुखद समाचार मिलने से मन परेशान रहेगा। व्यस्तता के कारण घर-परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशिफल 22 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण काम समय पर निपट जाएंगे। ज्यादा चर्चा करके समय बर्बाद न करें। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 22 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 22 August 2023)
आज राशिफल मिथुन राशि, कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। काम के बोझ ज्यादा रहेगा। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से शांति मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग भी आपकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देगा।

कर्क राशिफल 22 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, दूसरे लोगों की समस्याओं में फंसकर आपके निजी काम प्रभावित कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। अपना निर्णय ही सर्वोपरि रखें। आप अपनी मेहनत और योग्यता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर लेंगे। सेहत से जुड़े मामले ठीक रहेंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशिफल 22 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त आज का सिंह राशिफल, छोटी-छोटी बातों को लेकर घर का माहौल खराब हो सकता है। बच्चों के कारण मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बिजनेस में ज्यादातर काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता रहेगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशिफल 22 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 22 August 2023)
आज राशिफल कन्या राशि, किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस की कोई नई योजना सफल साबित होगी। खांसी, बुखार और सर्दी जैसी समस्या हो सकती है। पैसों से जुड़े कामों में सावधानी रखें। बच्चों से जुड़ी कोई नई समस्या आपके सामने आ सकती है। सेहत में सुधार होगा।

तुला राशिफल 22 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, बिजनेस में बड़ा फैसला लेने से बचें। पति-पत्नी के आपस में अच्छे संबंध रहेंगे। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों पर खर्च अधिक रहेगा। मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार न आने दें।

वृश्चिक राशिफल 22 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, गलत खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस की गतिविधियों में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आय की अपेक्ष व्यय अधिक होगा।

धनु राशिफल 22 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 22 August 2023)
आज राशिफल धनु राशि, मामा पक्ष से विवाद हो सकता है। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय बर्बाद न करें। सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ समय अपनी रुचि की गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

मकर राशिफल 22 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, बिजनेस में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सेहत में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बच्चों को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान होगा।

कुंभ राशिफल 22 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 22 August 2023)
22 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, आपकी आदतें किसी के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और आपसी संबंधों में सुधार हो सकता है।

मीन राशिफल 22 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 22 August 2023)
आज राशिफल धनु राशि, बिजनेस में फायदा होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। भावनाओं की बजाय बुद्धि और चतुराई से काम लेने का समय है। आप अपने आस-पास की स्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। गलत बहस या बातचीत में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। संतान सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2023: रात 9 बजे बाद बहनें बांध सकेंगी भाई की कलाई पर राखी, जानें रक्षाबंधन की डेट और शुभ मुहूर्त


Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!