Aaj Ka Panchang 21 अगस्त 2023: नागपंचमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें कौन-कौन से योग बनेंगे?

Published : Aug 21, 2023, 05:00 AM IST
21 august 2023 panchang

सार

21 अगस्त, सोमवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मुग्दर का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:44 से 09:19 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में नागों को देवता मानकर पूजा की जाती है। हर साल श्रावण शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 21 अगस्त, सोमवार को है। मान्यता है कि इस दिन नागदेवता की पूजा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है। इस दिन प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

21 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 August 2023)
21 अगस्त 2023, दिन सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। सोमवार को चित्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मुग्दर का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:44 से 09:19 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। इस दिन मंगल कन्या राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

21 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - Aug 21 9:59 AM
चन्द्रास्त - Aug 21 9:47 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 11:33 PM – 01:17 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM – 05:20 AM

21 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:54 AM – 12:30 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:55 PM – 01:46 PM और 03:27 PM – 04:18 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM – 02:49 PM


ये भी पढ़ें-

सांप के कितने दांत होते हैं, ये क्यों और कैसे उतारता है केंचुली?


Nagpanchami 2023: कौन हैं नागों के माता-पिता, क्यों सांपों की जीभ 2 टुकड़ों में बंटी दिखाई देती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज