
22 January 2024 Shubh Yog And Rashifal In Hindi: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को नवनिर्मित मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दिन एक नहीं कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसी दिन को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है, जिसके स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग भी रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र इस दिन की शुभता को और बढ़ाएगा, इसी नक्षत्र राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा। सबसे बड़ा शुभ योग जो इस दिन बन रहा है, वो है विष्णु मुहूर्त, जो 41 साल बाद आया है। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला से जानिए 22 जनवरी को बन रहे योगों का 12 राशियों पर क्या असर होगा…
मेष राशि
22 जनवरी को बन रहे शुभ योग इस राशि के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ाएंगे। कोई बड़ी सफलता भी इस दिन मिल सकती है। इस राशि के जो लोग साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, इन्हें इस दिन बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति इनके लिए पूरी तरह के अनुकूल फल देने वाली रहेगी।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को 22 जनवरी को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर से जुड़े कई बेहतर मौके भी इस राशि के लोगों को मिलेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा जिससे नौकरी में सफलता मिलेगी। इन राशि के लोगों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती नजर आ रही है।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का रुझान आध्यात्मिक कामों में बढ़ सकता है। जिसके चलते ये दान-पुण्य के कामों में भाग लंगे। ये जिस किसी भी कार्यक्षेत्र में करते हों, इन्हें मनचाही सफलता 22 जनवरी को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग भी इस दिन बन रहे हैं। सेहत की परेशानियां दूर होंगी।
कर्क राशि
22 जनवरी को बन रहे शुभ योगों के चलते कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं, इनका वैवाहिक जीवन मंगलमय रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। आपका व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे इन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नये लोगों से रिश्ते बनेंगे। नौकरी या व्यवसाय में आर्थिक के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। शुभ योग में ये लोग नया वाहन या घर खरीद सकते हैं। इनक सेहत में भी काफी सुधार दिखाई देगा। भाई-बहनों के मनचाहा सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। इस राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि
22 जनवरी 2024 का दिन इस राशि के लोगों के लिए अनेक खुशियां लेकर आएगा। इनके करियर और वर्क प्लेस में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेंगे। यह दिन इनके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग इस दिन बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को 22 जनवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनके बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
22 जनवरी को बन रहे शुभ योगों के चलते इस राशि के लोगों की लव लाइफ में काफी सुधार होगा। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। ये दिन युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी शुभ रहेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करने से बड़ी सफलता इस दिन मिल सकती है।
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए 22 जनवरी का दिन काफी लकी रहने वाला है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन्हें बिजनेस में काफी बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशि
इस राशि के बड़े उद्योगपतियों के लिए 22 जनवरी का दिन दिन काफी शुभ रहने वाला है। इन्हें बड़ा फायदा होगा, वहीं छोटे व्यापारी को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। यह दिन निवेश के लिए भी काफी शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। कोई उपहार मिल सकता है।
मीन राशि
22 जनवरी को इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। इनके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना है। इस राशि के लोग नया वाहन या प्रॉपर्टी भी इस दिन खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें…
आपके बच्चे पर सूट करेंगे श्रीराम के ये 8 नाम, मिलेंगे शुभ फल भी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।